फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Most of the patients suffering from fever and gastro in Arogya Mela

Muzaffarnagar News: आरोग्य मेले में सबसे अधिक बुखार व गैस्ट्रो के मरीज

Mon, 03 Jun 2024 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Most of the patients suffering from fever and gastro in Arogya Mela
मुजफ्फरनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सबसे अधिक बुखार और गैस्ट्रो के 2177 मरीजों ने परामर्श लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की जांच कर दवा भी वितरित की। गर्मी व लू से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। आरोग्य मेलों में 801 पुरुष, 769 महिलाएं और 607 बच्चों ने परामर्श लिया। इनमें सबसे ज्यादा मरीज 516 बुखार और अन्य बीमारी और 338 गैस्ट्रो की समस्या लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अधिक गर्मी होने के कारण लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। बुखार के साथ उल्टी दस्त और नजला खांसी हो रही है। वहीं, लोगों का हाजमा भी बिगड़ रहा है। गर्मी में तली भुनी और बाहर की चीज नुकसान पहुंचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उमस और गर्मी के कारण लोगों को गैस्ट्रो की दिक्कत है। पेट में दर्द या बेचैनी, खाने के बाद पेट फूलना या पेट भरा हुआ महसूस होना, उल्टी और मितली, एसिड, भूख में कमी, अत्यधिक गैस, कब्ज या दस्त यह सभी गैस्ट्रो के ही लक्षण हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि आरोग्य मेले में बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी से संबंधित मरीज पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी पीएचसी पर 55 चिकित्सक और 144 पैरामेडिकल स्टाफ ने सेवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed