फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Most jams suffering

जाम से हाल बेहाल

Mon, 19 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 19 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Most jams suffering
jam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली।  नगर में जानसठ मार्ग पर करीब दो घंटे तक लगे जाम से लोग हलकान रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाठियां फटकार कर बमुश्किल जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


नगर में जानसठ मार्ग सबसे व्यस्त मार्ग माना जाता है। यहां पर आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रविवार सुबह पुल के ऊपर कार खड़ी होने के कारण जाम लग गया। करीब दो घंटे तक लगे जाम में लोगों का बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाठियां फटकार कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


नागरिकों का कहना है कि पुल के आसपास फलों की ठेलियां लगने तथा ई रिक्शा खड़ी होने के कारण रोजाना जाम लगता है। इसके अलावा दुकानदारों ने अपनी दुकानें आगे बढ़ा ली है। जिस कारण पैदल यात्री का भी निकलना कठिन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मार्ग पर डिग्री कालेज के अलावा तीन इंटर कालेज पड़तेे हैं। बच्चों की छुट्टी के समय तो हालात और भी गंभीर हो जाते है। विगत दो दिनों से पुलिस द्वारा दुकानदारों के चालान काटे जा रहे हैं। इसके बावजूद भी हालात जस के तस बने है। 


नागरिकों का कहना है कि फल ठेलियां हटने तथा ई रिक्शा खड़ी न होने से लोगों को जाम से निजात मिल सकती है। राहगीरों ने पुलिस प्रशासन से जाम से शीघ्र ही मुक्ति दिलाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। नागरिकों ने कहा कि प्रशासन को जनहित में तुरंत कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed