फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Morna Mill will be expanded, mini stadium in Mirapur: Yogi

मोरना मिल का होगा विस्तारीकरण, मीरापुर में मिनी स्टेडियम : योगी

Fri, 23 Aug 2024 04:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Morna Mill will be expanded, mini stadium in Mirapur: Yogi
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोरना चीनी मिल के 65 करोड़ से सुंदरीकरण और विस्तारीकरण की योजना से जोड़ने के लिए किसानों को आश्वत किया। मीरापुर के कासमपुर खोला में मिनी स्टेडियम बनवाने का एलान किया। युवाओं से आह्वान किया कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में भाग लीजिए, कोई माई का लाल आपकी योग्यता पर प्रश्न खड़ा नहीं कर सकेगा। हम सुरक्षा का मॉडल लेकर आए हैं, उनका नवाब ब्रांड है।
विज्ञापन

केलापुर जसमौर के भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित रोजगार मेले और स्मार्टफोन वितरण समारोह में सीएम ने कहा कि 10 साल पहले मुजफ्फरनगर दंगों की आग में झुलस रहा था। लेकिन अब पश्चिम उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त है और धूमधड़ाके के साथ कांवड़ यात्रा के माध्यम से वैश्विक मंच पर पहचान स्थापित करने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

दो वर्ष में दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। युवाओं की योग्यता पर सवाल खड़ा करने वालों के लिए जेल के रास्ते खुले हैं। जो नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, उसकी संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांटने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed