{"_id":"57d8535f4f1c1bb53dd4813e","slug":"more-than-18-thousand-applications-for-208-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"208 पदों के लिए 18 हजार से ज्यादा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
208 पदों के लिए 18 हजार से ज्यादा आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा सफाई कर्मियों की नियुक्तियां नगर पालिका प्रशासन के लिए सिर दर्द बन चुकी हैं। 208 पदों के मुकाबले 17 हजार आवेदन पहले ही आ चुके हैं। जिन लोगों ने आवेदन के अंतिम दिन रजिस्ट्री की थी, उनके आवेदन को तिथि निकलने के बाद डाक विभाग को वापस कर दिया गया था। ऐसे आवेदन भी 14 से 16 सितंबर तक नगर पालिका सीधे स्वीकार करेगी।
पालिका में संविदा सफाईकर्मी के पद पर 208 नियुक्तियों को लेकर घमासान मचा है। सफाई कर्मचारी संघ से लेकर सत्ताधारी दल के नेता दबाव बना रहे हैं। नगर पालिका में 17 हजार से अधिक आवेदन पहले ही आ चुके हैं, जिनकी एंट्री कंप्यूटर पर लोड की गई है। हाल ही में शासन से यह आदेश भी आया है कि जिन लोगों ने अंतिम तिथि में ही डाकखाने में रजिस्ट्री की और पालिका ने तिथि निकलने के कारण अगले दिन वापस कर दिया, ऐसे आवेदन भी स्वीकार किए जाएं।
इनके लिए 14 से 16 सितंबर का समय दिया गया है। पालिका रजिस्ट्री का सबूत देखकर आवेदन स्वीकार करेगी। इसमें एक हजार से ज्यादा आवेदन आ सकते हैं। इन सबकी एंट्री भी कंप्यूटर पर करनी होगी। ऐसे हालात में पालिका में नियुक्ति की प्रक्रिया इस माह पूरा करना मुश्किल है। 18 हजार लोगों का साक्षात्कार भी एक दो दिन में नहीं हो सकता। इसके लिए भी कम से कम एक सप्ताह लगेगा। ईओ अजीत सिंह का कहना है कि प्रक्रिया चल रही है, हो सकता है साक्षात्कार अक्तूबर माह में कराने पड़ें।