फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   More than 100 illegal hoardings and unipoles found in survey

Muzaffarnagar News: सर्वे में 100 से ज्यादा अवैध होर्डिंग और यूनिपोल मिले

Sun, 26 May 2024 04:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
More than 100 illegal hoardings and unipoles found in survey
मुजफ्फरनगर। पालिका के सर्वे में शहरी क्षेत्र में अवैध होर्डिंग और यूनीपोल की भरमार मिली है। शहर के नौ क्षेत्रों में ऐसे विज्ञापन पट भी पाए गए, जो बेनाम हैं। इनका कोई रिकाॅर्ड पालिका के पास नहीं है, जबकि पालिका से शहरी क्षेत्र के प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी दस स्थानों पर विज्ञापन पट लगे मिले हैं। सर्वे में कुल 87 होर्डिंग और 20 यूनीपोल अवैध पाए गए हैं।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में विज्ञापन प्रचार प्रसार करने के लिए नगरपालिका परिषद् से अनुमति लेना आवश्यक है। इसके लिए पालिका ने कुछ स्थानों को विज्ञापन प्रचार के लिए प्रतिबंधित भी किया है। शहर में अवैध विज्ञापन प्रचार की लगातार मिल रही शिकायतों के साथ ही इसके कारण पालिका को हो रही राजस्व हानि को रोकने और अवैध होर्डिंग के कारण जनहानि की संभावना को रोकने के उद्देश्य से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने दो मई को कर विभाग के तीनों राजस्व निरीक्षकों अमरजीत सिंह, विजय कुमार और अमित कुमार की संयुक्त टीम का गठन करते हुए उनको शहरी क्षेत्र में लगे सभी विज्ञापन पट का भौतिक सत्यापन करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे में जानसठ रोड, कूकड़ा चौक, एसएसपी आवास, भोपा रोड, शामली रोड, अंसारी रोड, अस्पताल चौराहा, रुड़की रोड, नई मंडी रजबहा रोड पर 17 होर्डिंग और दो यूनीपोल बेनाम पाए गए हैं। इनका पालिका में कोई रिकार्ड नहीं मिला है। इनके लिए पालिका ने कोई भी स्वीकृति जारी नहीं की।

ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि विज्ञापन पट के सर्वे में कुल 87 होर्डिंग और 20 यूनीपोल अवैध पाए गए हैं। इनमें 18 विज्ञापन एजेंसियों के साथ ही 17 होर्डिंग और दो यूनीपोल ऐसे पाए गए हैं, जिनका कोई भी रिकॉर्ड पालिका में नहीं मिला है।

--------------

इन प्रतिबंधित क्षेत्र में मिले होर्डिंग

शहर के प्रतिबंधित क्षेत्रों महावीर चौक, सरकुलर रोड, अस्पताल, मालवीय चौक समेत अन्य स्थानों पर भी विज्ञापन पट लगे पाए गए, जिनकी अनुमति पालिका से जारी की गई है। जबकि ये क्षेत्र प्रतिबंधित भी पालिका ने ही किए हैं। यहां पर पांच होर्डिंग, तीन यूनीपोल और दो रूफटॉप होर्डिंग लगे मिले हैं, जिनको अवैध मानकर मार्किंग की गई है।

तीन दिन में अवैध विज्ञापन पट हटवाने के निर्देश

ईओ प्रज्ञा सिंह ने सख्ती के साथ आदेश जारी करते हुए तीन दिन के अभियान में सभी अवैध विज्ञापन पट हटवाने के लिए कहा गया है। शनिवार को कर अधीक्षक नरेश शिवालिया दलबल के साथ अवैध होर्डिंग का सत्यापन करने के साथ ही उन्हें हटवाने के लिए सड़क पर उतर आए। टीम ने शहर में कई स्थानों पर अवैध होर्डिंग हटवाने के साथ ही सामग्री को जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed