{"_id":"614b760d8ebc3e09e4119258","slug":"more-motor-boats-will-be-run-on-ganga-barrage-muzaffarnagar-news-mrt55742529","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदरपुर वेटलैंड और डाल्फिन सफारी योजना का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदरपुर वेटलैंड और डाल्फिन सफारी योजना का जायजा लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा बैराज पर और अधिक मोटर बोट चलाई जाएगी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। वन विभाग की एक्सपोज टीम ने गंगा बैराज के हैदरपुर वेटलैंड और डाल्फिन सफारी योजना का भ्रमण कर नमामि गंगे परियोजना के तहत पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निर्देश दिए।
डीएफओ सूरज कुमार के नेतृत्व पर कई जनपदों के वन अधिकारियों ने नमामि गंगे परियोजना के तहत हैदरपुर वेटलैंड व गंगा में जलीय जंतुओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए वनकर्मियों को निर्देश दिए। डाल्फिन सफारी परियोजना को लोकप्रिय बनाने के लिए गंगा बैराज पर मोटर बोट की वृद्धि करने की भी योजना बनाई गई। वन विभाग की इस एक्सपोज टीम में अशोक कुमार फर्रुखाबाद, प्रमोद कुमार कन्नौज, संजय रस्तोगी बदायूं, मोहन कुमार बहुखंडी मेरठ, सिंहराज पुंडीर, वन क्षेत्राधिकारी जानसठ पूर्णानंद कुकरेती शामिल रहे। इन्होंने गंगा बैराज स्थित हैदरपुर वेटलैंड पर स्वच्छता व सुंदरता एवं पौधरोपण व पार्क आदि बनाने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर समाजसेवी नाहर सिंह एडवोकेट ने सभी को मेडल देकर सम्मानित किया।