{"_id":"6605daf05187a49574057e07","slug":"moped-driver-dies-wife-and-daughter-injured-in-tractor-trolley-collision-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-119534-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से मोपेड चालक की मौत, पत्नी और बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से मोपेड चालक की मौत, पत्नी और बेटी घायल
Fri, 29 Mar 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पचैंडा पुल के पास हुआ हादसा, ट्रैक्टर चालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पचैंडा पुल के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। ट्रैक्टर-ट्राॅली को छोड़कर चालक फरार हो गया।
गांव पचैंडा निवासी नूरहसन (60) पत्नी अकबरी व बेटी निशा के साथ मोपेड से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। गांव के बाहर पचैंडा पुल के पास गुड़ से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने मोपेड में टक्कर मार दी। इस हादसे में मोपेड सवार तीनों घायल हो गए। चालक हादसे को देख कर ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाॅक्टरों ने नूर हसन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ मंडी रूपाली राव ने बताया कि हादसे के बारे में परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में ली है। चालक को तलाशा जा रहा है।