फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Monitoring Committee to be constituted to prevent air pollution: Malik

वायु प्रदूषण रोकने के लिए गठित की जाए निगरानी कमेटी : मलिक

Sat, 19 Oct 2024 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 19 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Monitoring Committee to be constituted to prevent air pollution: Malik
मुजफ्फरनगर। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। कॉरपोरेट और उद्योगों की ओर से किए जा रहे कार्यों से वायु प्रदूषण के साथ-साथ जल प्रदूषण भी चरम पर है। निगरानी कमेटी गठित करने की मांग रखी।
विज्ञापन

डीएम को भेजे पत्र में कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। हवा की गुणवत्ता रोजाना खराब हो रही है। बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह बड़ा खतरा है। नाक, गले, श्वास, फेफड़े,त्वचा, और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा गहरा गया है। जनपद के लघु एवं भारी उद्योगों में जिस तरह का कचरा प्रयोग किया जा रहा है, उसको लेकर जिला प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने आंख बंद कर रखी है। लघु उद्योगों में भारी उद्योग का प्लास्टिक कचरा ईंधन के रूप में प्रयोग हो रहा है। टायर जलाकर तेल निकालने वाली इकाई अभी कार्य कर रही है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर रही है। उद्योगों की निगरानी के लिए टीम का गठन किया जाना चाहिए। शहरों में पानी का छिड़काव कराया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed