फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mohtamim and Naib Mohtamim of Darul Uloom got vaccinated

दारुल उलूम के मोहतमिम व नायब मोहतमिम ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

Tue, 16 Mar 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mohtamim and Naib Mohtamim of Darul Uloom got vaccinated
दारुल उलूम के मोहतमिम व नायब मोहतमिम ने वैक्सीन लगवाई
विज्ञापन

कोरोनारोधी टीका लगवाने सीएचसी पहुंचे
देवबंद (सहारनपुर)। देशभर में चल रहे कोविड-19 वैक्सीन अभियान के तहत इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के मोहतमिम व नायब मोहतमिम ने वैक्सीन की पहली डोज ली। इस दौरान मोहतमिम ने सभी से कोरोना से बचाव को स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया।

सोमवार को दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी व नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें। जहां उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का पहला टीका लगवाया। मोहतमिम नोमानी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के टीके को लेकर तरह तरह की अफवाहें फैलती रही हैं, लेकिन आज तक कोई तथ्य सामने नहीं आ सका। उन्हें टीका लगवाने के लिए कहा गया था। इसलिए उन्होंने सीएचसी पहुंचकर इसकी पहली डोज ली है। कहा कि टीका लगवाने को लेकर प्रत्येक व्यक्ति का अपना विवेक है कि उसे टीका लगवाना है या नहीं। लेकिन महामारी पर जीत के लिए जरूरी है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया जाए। दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी का खास ख्याल रखा जाए। इसके साथ ही एसडीएम राकेश कुमार और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. सुखपाल सिंह ने भी सीएचसी पहुंचकर टीका लगवाया। वहीं, सीएचसी प्रभारी डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि जिन लोगों को सोमवार को वैक्सीन की पहली डोज लगी है उन्हें 12 अप्रैल को दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed