फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mohalla Khalapar resident Tehsin

मंदिर, मस्जिद बाद में, पहले रोजी-रोटी

Sun, 10 Nov 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mohalla Khalapar resident Tehsin
तुलसी पार्क में रंग रोगन करता मुस्लिम कारीगर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंदिर, मस्जिद बाद में, पहले रोजी-रोटी चाहिए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शनिवार सुबह से ही शिवचौक पर गहमागहमी का माहौल रहा। भारी फोर्स के साथ अफसर शिवचौक पर ही डेरा डाले हुए शहर के हालात पर नजर गड़ाए हुए थे। जनमानस के हर शख्स के साथ ही पुलिसकर्मी व अफसर भी एक-दूसरे के साथ अयोध्या पर आने वाले फैसले को लेकर अपनी चर्चाओं में मशगूल थे, लेकिन इससे अलग एक ऐसा शख्स भी शिवचौक पर मौजूद था, जो मंदिर-मस्जिद के इस झगड़े से दूर अपने आठ सदस्यों वाले परिवार के लिए रोजी-रोटी के इंतजाम में जुटा हुआ था। शिवचौक से चंद कदमों की दूूरी पर स्थित तुलसी पार्क में चल रहे साफ-सफाई के कार्य में मोहल्ला खालापार निवासी तहसीन ने पेंट का ठेका लिया हुआ है। शिवचौक पर गहमागहमी से बेपरवाह तहसीन सुबह से ही तुलसी पार्क में पेंट करने के काम में लगा रहा। अयोध्या प्रकरण पर वार्ता करते हुए तहसीन ने बताया कि जो भी निर्णय होगा, वह अच्छा ही होगा। अयोध्या में मंदिर बने या मस्जिद, उसे तो सबसे पहले अपनी बीवी, पांच बेटियों व एक बेटे के लिए रोजी-रोटी का जुगाड़ करना है। वह खालापार में किराये पर रहता है और 450 रुपये दिहाड़ी के दम पर ही उसके घर का चूल्हा जलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed