फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mohalla Berian is in bad shape, the way of traffic is not easy

बदहाल है मोहल्ला बेरियान, आवागमन की राह नहीं आसान

Mon, 08 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mohalla Berian is in bad shape, the way of traffic is not easy
मोहल्ला पठानपुरा बेरियान में सड़क पर बहता नालियों का गंदा पानी - फोटो : DEVBAND
बदहाल है मोहल्ला बेरियान, आवागमन की राह नहीं आसान
विज्ञापन

देवबंद। नगर के मोहल्ला पठानपुरा में पड़ने वाले वार्ड नंबर नौ के बेरियान इलाके के लोग व्यवस्थाओं में सुधार न होने से खफा हैं। यहां पानी निकासी की व्यवस्था नहीं। जिससे नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। लोगों को रास्ता पार करने में परेशानी हो रही है। जबकि स्ट्रीट लाइट न होने के चलते यहां दिन ढलते ही अंधेरा पसर जाता है।
मोहल्ला बेरियान के लोग वार्ड सभासद व नगर पालिका प्रशासन से बेहद खफा हैं। आरोप है कि यहां काफी समय से नालियों का गंदा पानी सड़क के बीच से होकर बह रहा है। जिसके चलते लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत नमाजियों और महिलाओं को हो रही है। गंदे पानी से निकलने में मुश्किल हो रही है। आरोप है कि यहां विद्युत पोल तो लगे हैं। लेकिन उन पर स्ट्रीट लाइट न होने के कारण दिन ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। अनेक बार वार्ड सभासद सहित नगर पालिका अधिकारियों से इसकी शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

समाधान नहीं आश्वासन ही मिलता है: शमीम
- मोहल्ला पठानपुरा बेरियान निवासी हाजी शमीम अहमद का कहना है कि जनप्रतिनिधि और पालिका प्रशासन ने हर बार शिकायतों पर सिर्फ आश्वासन ही दिया है। समस्या का समाधान आज तक नहीं कराया गया। जिससे लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों से गुजरना भी मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट न होने से लोग परेशान : मुनतियाज
- मुनतियाज त्यागी का कहना है कि खंभों पर स्ट्रीट लाइट न लगी होने कारण आए दिन लोग सड़क के बीच बह रहे गंदे पानी में फिसल कर गिर जाते हैं। कई घायल तक हो चुके हैं। लेकिन नगर पालिका सुनवाई नहीं कर रही है। पालिका अधिकारी जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराएं।

चुनाव के समय देंगे जवाब : मोहसिन
- बेरियान निवासी मोहसिन मलिक का कहना है कि सफाई न होने के चलते नालियां कूड़े से अटी पड़ी हैं। जिसकी वजह से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। बार बार शिकायतें की जा चुकी हैं। लेकिन यहां कोई देखने तक नहीं आया। चुनाव के समय इसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed