{"_id":"61c60e4b296103053c67e9bb","slug":"modi-s-meeting-in-meerut-helipad-to-be-built-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt5705739108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जनवरी को सलावा आएंगे पीएम और सीएम, खेड़ी राजपूतान में बनेगा हेलीपैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जनवरी को सलावा आएंगे पीएम और सीएम, खेड़ी राजपूतान में बनेगा हेलीपैड
विज्ञापन
खतौली के गांव खेड़ी राजपूतान में हैलीपेड के लिए जगह का निरीक्षण करते हुए अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली (मुजफ्फरनगर)। प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की नींव रखने के लिए मेरठ के सलावा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की तैयारी चल रही है।
खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारी में भाजपाइयों और प्रशासन ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं। एक तरफ जहां जनसभा मेरठ में होगी तो पीएम और सीएम का हैलीपेड मुजफ्फरनगर के गांव खेडी राजपूतान में बनाने की तैयारी हो रही है। ताकि प्रधानमंत्री एक ही कार्यक्रम में दो जनपदों को सीधा साध सकें।
खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास का संभावित कार्यक्रम 2 जनवरी, 2022 का तय होना बताया जा रहा है। जिसके मद्देनजर प्रशासन सतर्क हो चुका है। शुक्रवार को पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरा कर व्यवस्था देखी। सलावा की सीमा से लगे मुजफ्फरनगर जनपद के गांव खेड़ी राजपूतान में पहुंचकर हैलीपेड बनाने के लिए दो स्थानों का निरीक्षण किया, वहीं हैलीपेड से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित सभास्थल का भी दौरा किया।
विज्ञापन
सभास्थल की साफ सफाई के लिए सैकड़ों मजदूर लगाए गए हैं। अधिकारियों ने कार मार्ग का भी निरीक्षण किया कि किस मार्ग से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का काफिला सभास्थल तक निर्बाध पहुंच सकता है। इसके साथ ही पार्किंग आदि की भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी मेरठ जोन प्रवीण कुमार, डीएम मुजफ्फरनगर चंद्र भूषण सिंह, एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव, एसडीएम खतौली जीत सिंह राय, सीओ खतौली राकेश कुमार सिंह आदि शामिल रहे।