फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Modi government withdraws all three agricultural laws: BKU Tomar

जानसठ में किसान बचाओ, खेती बचाओ पंचायत आयोजित

Tue, 09 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Modi government withdraws all three agricultural laws: BKU Tomar
जानसठ तहसील में आयोजित भाकियू तोमर की पंचायत। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। भाकियू तोमर ने तहसील परिसर में आयोजित पंचायत में तीनों कृषि कानून वापस लेने सहित 11 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम अमृतपाल कौर को सौंपा। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार को किसान विरोधी करार दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील परिसर में भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं की पंचायत में आसपास क्षेत्र के किसान ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा पहुंचे। संजीव तोमर ने प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह से बेलगाम हो चुके हैं और किसानों का शोषण करने में जुटे हुए हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं देश का किसान और जाग उठा है और अपने हक की लड़ाई के लिए किसी भी स्तर तक जाने के लिए तैयार है। केंद्र की सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि काले कानूनों को जब तक वापस नहीं ले लेती तब तक किसान चुप बैठने वाला नहीं है। देर शाम तीनों कृषि कानून वापस करने, एमएसपी पर कानून बनाने, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, किसानों के संपूर्ण कर्ज माफ करने, गन्ने का भाव 450 रुपये क्विंटल करने, जल्द बकाया भुगतान, बिजली की बढ़ी दरें वापस करने सहित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पंचायत की अध्यक्षता अखिलेश चौधरी ने की तथा संचालन रणवीर ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, पवन त्यागी, शारिक फरीदी, अरशद खान, नावेद पिमोडा, मेहरबान, बबलू, रणवीर, आरती देवी, जावेद सिद्धकी, जावेद बाबर, सनी चौधरी, नफीस ठेकेदार, नजाकत आदि किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed