फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Modi government should shut down Darul Uloom: Narasimhanand

दारुल उलूम को बंद कराए मोदी सरकार: नरसिंहानंद

Sat, 30 Oct 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Modi government should shut down Darul Uloom: Narasimhanand
मुजफ्फरनगर के विश्वकर्मा चौक पर पत्रकारवार्ता करते जूना अखाडे़ के यति नरसिहां नंद गिरि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरि केंदकी गांव के ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन करने को मुजफ्फरनगर आये। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को दारुल उलूम को बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन

विश्वकर्मा चौक पर एक विवाह मंडप में मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि दारुल उलूम देवबंद सारी दुनिया को विश्वयुद्ध की विभीषिका में झोंकने की तैयारी कर रहा है। दारुल उलूम देवबंद तालिबान, अलकायदा और आईएसआई एस जैसे जिहादी संगठनों की मातृ संस्था है। यह संस्था संपूर्ण विश्व के विनाश के बीज बो रही है। केंदकी गांव में बन रहा उनका केंद्र इसी उद्देश्य के लिये बनाया जा रहा है। अगर ये षड्यंत्र सफल हो गया तो पूरे विश्व में केवल विनाश ही रह जाएगा। सारे हिंदू समाज को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने मोदी सरकार से दारुल उलूम देवबंद सहित सारे मदरसों को बंद करने की मांग करते हुए कहा कि यदि मोदी सरकार ने ऐसा नहीं किया, तो मोदी सरकार संपूर्ण विश्व के विनाश की जिम्मेदार होगी, क्योंकि भारत के मदरसे पूरी दुनिया को समाप्त करने की तैयारी कर रहे हैं। जनसंख्या बढ़ाकर लोकतांत्रिक तरीके से भारत पर कब्जा करके पूरी दुनिया को समाप्त करना ही इनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को वह केंदकी गांव में जायेंगे और ग्रामीणों से बात करके उनकी आवाज पूरी दुनिया तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed