{"_id":"6266eaeb8e66ce7f624ce80f","slug":"mla-said-on-the-raid-of-electricity-corporation-je-don-t-speak-much-english-muzaffarnagar-news-mrt586040638","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजडू में छापे पर विधायक पंकज बोले, जेई ज्यादा अंग्रेजी मत बोलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजडू में छापे पर विधायक पंकज बोले, जेई ज्यादा अंग्रेजी मत बोलो
विज्ञापन
विद्युत निगम के छापे पर विधायक बोले, जेई ज्यादा अंग्रेजी मत बोलो
मुजफ्फरनगर। उर्जा निगम द्वारा रमजान माह में सुजडू में की गई छापेमारी पर चरथावल के सपा विधायक पंकज मलिक ने जेई से नाराजगी जताई। दोनों की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। विधायक कह रहे हैं कि ज्यादा अंग्रेजी मत बोलो। एक ही धर्म के लोगों या एक ही गांव में तो बिजली चोरी नहीं हो रही। यह गलत किया जा रहा है। ऑडियो में गाली-गलौज भी की गई है।
वायरल ऑडियो में विधायक कह रहे हैं कि सारी बिजली चोरी सुजडू में नहीं है। छापा मारने के नाम पर रोज का ड्रामा ठीक नहीं है। विधायक ने कहा कि उच्चाधिकारियों से बातचीत हो गई है, रमजान माह के बाद चेकिंग की बात हुई थी। उन्होंने जेई से स्पष्टीकरण मांगा, क्या सिर्फ एक ही गांव की चेकिंग का आदेश है। सरकार का आदेश जाति विशेष के लिए नहीं है। विधायक ने जेई को डपटते हुए कहा कि जितना कहा जा रहा है, उतना करो। तुम्हारी कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। चेकिंग अभियान को रोककर कॉल करो। इसके बार कॉल कट जाती है।
उधर, ऑडियो वायरल होने के बाद विधायक ने कहा कि ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने जेई से एक ही धर्म के लोगों को निशाना बनाने पर सवाल किया था। इस मामले में जेई राजेश कुमार का कहना है कि अधिकारियों को विधायक के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी गई है।