फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA Rajpal Balyan opened front against Budhana SDM

Muzaffarnagar News: विधायक राजपाल बालियान ने बुढ़ाना एसडीएम के खिलाफ खोला मोर्चा

Sun, 02 Jun 2024 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
MLA Rajpal Balyan opened front against Budhana SDM
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना तहसील के प्रकरणों को लेकर रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने एसडीएम मोनालिसा जौहरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने डीएम से मिलकर आरोप लगाया कि लेखपाल एसडीएम के संरक्षण में तहसील चला रहा है। उन्होंने दोनों की संपत्ति की जांच कराने की मांग रखी। उधर, एसडीएम ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले के पक्ष में विधायक ने फोन किया था। किसी को सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

रालोद विधायक राजपाल बालियान ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को दिए शिकायत पत्र में कहा कि एसडीएम के संरक्षण में लेखपाल संजय चौहान तहसील का संचालन कर रहा है। दोनों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए। आरोप लगाया कि लेखपाल ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर घासीपुरा में करोड़ों की लागत से बेंक्वेट हॉल बना लिया है। आमजन से अवैध उगाही की जा रही है। उन्होंने एसडीएम पर भी कर्तव्यों के प्रति अनुशासनहीन होने का आरोप लगाया। देर रात विधायक ने डीएम से मिलकर मामले की जांच कराने की मांग रखी। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि विधायक ने पत्र दिया है। मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन

विधायक ने ये भी लगाए आरोप
- एसडीएम बगैर कार्यालय आए पद पर कार्यरत हैं।
- एसडीएम को संतान सुख की प्राप्ति हुई, लेकिन मातृत्व अवकाश नहीं लिया।
- लेखपाल से एसडीएम स्तर के कार्य कराए जा रहे हैं।
उपजिलाधिकारी बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी को पिछले दिनों मातृत्व सुख प्राप्त हुआ है, जिसके लिए ईश्वर का धन्यवाद। लेकिन परंतु मातृत्व संशोधन अधिनियम 2017 के अनुसार शासन से किसी भी सरकारी महिला कर्मचारी को छह माह का अधिकतम अवकाश का प्रावधान है। उपजिलाधिकारी बगैर कार्यालय आए लगातार पद पर बनी हुई हैं, जिससे आमजन को समस्याओं के निस्तारण के लिए भटकना पड़ रहा है। वह कार्यालय से गायब रहती हैं। - राजपाल बालियान, विधायक बुढ़ाना
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे का बनाया दबाव : एसडीएम
एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि विधायक की ओर से लगाए गए आरोप निराधार है। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के पक्ष में विधायक ने कॉल की थी। किसी भी व्यक्ति का सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। पहले ही डीएम और एडीएम को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया गया है। शिकायत के दबाव में आकर गलत काम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed