{"_id":"6742134ecb591722ee0ea0ba","slug":"mla-mithlesh-pal-husband-taught-her-then-started-politics-on-uncle-s-insistence-2024-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधायक मिथलेश पाल: पति ने पढ़ाया, तो फूफा के कहने पर शुरू की राजनीति... बेटी भी थी टिकट की दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक मिथलेश पाल: पति ने पढ़ाया, तो फूफा के कहने पर शुरू की राजनीति... बेटी भी थी टिकट की दावेदार
Sat, 23 Nov 2024 11:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:11 PM IST
सार
डॉ. जगबीर सिंह की बेटी मिथलेश पाल का विवाह 1982 में बान नगर निवासी सेल टैक्स विभाग में कार्यरत रहे अमरनाथ पाल के साथ हुआ था। पति ने 1983 में 10वीं कराई। 1988 में स्नातक कराया।
विज्ञापन
जीत के बाद मिथलेश पाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलरा की बेटी मिथलेश पाल की जिंदगी में कई मोड़ आए। शादी के बाद पति अमरनाथ पाल के कहने पर दोबारा पढ़ाई शुरू की। बिलासपुर में रहने वाले फूफा ने राजनीति में उतरने की सलाह दी। इसके बाद मिथलेश साल 1993 से बसपा में सक्रिय हुईं।
विज्ञापन
चरथावल विधानसभा के गांव धौलरा के डॉ. जगबीर सिंह की बेटी मिथलेश पाल का विवाह 1982 में बान नगर निवासी सेल टैक्स विभाग में कार्यरत रहे अमरनाथ पाल के साथ हुआ था। इसी साल मिथलेश दसवीं में फेल हो गईं। पति ने 1983 में दोबारा 10वीं की पढ़ाई कराई। 1988 में स्नातक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
गृहिणी के तौर पर वह जिंदगी बसर कर रही थी। बिलासपुर निवासी और वर्तमान में शहर की भरतिया कॉलोनी निवासी फूल सिंह पाल ने अपनी भतीजी मिथलेश को राजनीति में उतरने की सलाह दी। पति ने हरी झंडी दी तो मिथलेश बसपा में सक्रिय हो गईं। तब से अब तक करीब तीन दशक लंबे राजनीतिक जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहे।
जयंत ने की थी सुप्रिया से मुलाकात
उपचुनाव में मिथलेश पाल के अलावा उनकी बेटी सुप्रिया पाल टिकट की दावेदार थीं। भाजपा के अलावा रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से भी सुप्रिया की मुलाकात हो चुकी थी। लेकिन रालोद के रणनीतिकारों ने नए चेहरे के बजाए मिथलेश के राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें ही टिकट दिया।

ऐसा है मिथलेश का परिवार
पति अमरनाथ पाल के अलावा विधायक के परिवार में सिंचाई विभाग में कार्यरत बेटा अभिषेक, उसकी पत्नी एडवोकेट प्रविंद्र कुमारी और दूसरा बेटा सिद्धार्थ है। बड़ी बेटी सुप्रिया पाल की शादी शामली के जलालाबाद में हुई है। जबकि बेटी नेहा रानी की साल 2015 में हादसे में मौत हो गई थी। उनके भाई का भी निधन हो गया था।