मंसूरपुर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर के द्वारा बेगराजपुर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट ब्लॉक बनवाए गए। जिनका उद्घाटन विधायक विक्रम सैनी ने किया। इसके बाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रोटरी क्लब के पदाधिकारी ललित मोहन गुप्ता ने क्लब द्वारा जनपद के विद्यालयों में कराए जा रहे कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बेगराजपुर में भी क्लब के द्वारा हाइजेनिक टॉयलेट बनवाए गए हैं। मौके पर प्रधानाध्यापिका विनीता, खंड शिक्षा अधिकारी अलका अग्रवाल, विपुल भटनागर, शिक्षाविद सोविंद्र, सुनील अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, हेमलता, रिचा, पूनम, विजय कुमार वर्मा, श्वेता, नीरजा आदि उपस्थित रहे।