फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA inaugurated Mazra Ballupura Road

विधायक ने किया मजरा बल्लूपुरा मार्ग का लोकार्पण

Tue, 09 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated Mazra Ballupura Road
सिसोना से बल्लूपुरा तक बन रही सड़क का लोकार्पण करते विधायक प्रमोद ऊटवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विधायक ने किया मजरा बल्लूपुरा मार्ग का लोकार्पण
विज्ञापन

छपार। विधायक पुरकाजी प्रमोद उटवाल ने कहा कि कृषि कानून बनने से जिन लोगों को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है, वही लोग आंदोलन कर अन्नदाताओं को बरगलाने का काम कर रहे हैं। भाजपा विधायक ने हाईवे से मजरा बल्लूपुरा जाने वाले मार्ग का लोकार्पण कर रहे थे।

हाईवे स्थित गांव सिसौना के मजरा बल्लूपुरा तक विधायक प्रमोद उटवाल की निधि से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। कुल 3.5 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मार्ग की लंबाई 1150 मीटर है। मंगलवार को मार्ग का लोकार्पण करने के बाद विधायक ने कहा कि मोदी सरकार आने से पहले देश की अर्थव्यवस्था विश्व में 12वें नंबर पर थी, जो वर्तमान में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां किसानों के हित में हैं, इसका इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना कॉल में भी प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की सम्मान निधि जारी रखी। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के संयोजक धर्मेंद्र तोमर, अमित रावल, गफ्फार, जाहिद, हिमांशु सैनी, भोला प्रधान, ऋषभ तोमर, मनवीर सैनी, नरेश कोरी, अंकुर, राजबीर सैनी और रजत धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed