फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA attack

सुनियोजित तो नहीं भाजपा विधायक पर मिर्ची हमला    

Wed, 14 Sep 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 14 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
MLA attack
समर्थकों के साथ चश्मा लगाकर बैठे विधायक। - फोटो : अमर उजाला
शहर के भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल की आंखों में मिर्च झोंकने के पीछे गहरी साजिश हो सकती है। विधायक ने खुद यह आशंका जाहिर की है कि हमले के पीछे कोई और है। विधायक ने पुलिस से मामले की हकीकत सामने लाने के लिए कहा है। घटना के बाद से विधायक के आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने भी फोन पर विधायक का हाल जाना। उधर, मंगलवार को विधायक की आंखों से पट्टी खोल दी गई, उनकी हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली के गांधी नगर में सोमवार सुबह शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल अपने आवास पर जनसमस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान पहुंचे तीन युवक विधायक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार गए। डीएम डीके सिंह और एसएसपी दीपक कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी। इस दौरान एक आरोपी की पहचान शहर कोतवाली के पीनना निवासी कपिल के रूप में हुई।       
विज्ञापन


मामले में विधायक के भाई ललित अग्रवाल की ओर से आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में पीनना और उसके हाल निवास शहर के कृष्णापुरी में दबिश दी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। आरोपी के चचेरे भाई प्रवीण को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने एक पुराने कार्यक्रम की फुटेज से आरोपी की फोटो हासिल कर ली है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए आसपास के थानों की पुलिस से भी मदद मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस का कहना है कि कपिल के पकड़ में आने के बाद ही उसके साथियों का पता चलेगा। उधर, विधायक ने हमले के पीछे कोई गहरी साजिश होने की आशंका जताई है। विधायक का कहना है कि हमले के पीछे कोई न कोई जरूर है, जिसने इन युवकों का इस्तेमाल किया है। विधायक ने पुलिस को भी पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए कहा है। नई मंडी थाना प्रभारी रोजंत त्यागी का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed