फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MLA Anil Kumar met Transport Minister to build a depot in Purkaji

परिवहन मंत्री से मिले विधायक अनिल कुमार, पुरकाजी में डिपो की उम्मीद बंधी

Wed, 29 Jun 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
MLA Anil Kumar met Transport Minister to build a depot in Purkaji
- लंबे समय से उप डिपो का यहां पर किया जा रहा है संचालन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। रालोद के विधायक अनिल कुमार ने परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से मुलाकात कर पुरकाजी डिपो बनवाने की मांग रखी। जगह की उपलब्धता और क्षेत्र की समस्या की जानकारी दी। परिवहन मंत्री ने प्रबंधक निदेशक को अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। डिपो की उम्मीद बंध गई है।
पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद के विधायक अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने परिवहन मंत्री से मिलकर क्षेत्र के लोगों की समस्या रखी है। उत्तराखंड की सीमा से सटे पुरकाजी में लंबे रूट की बसें नहीं रुकती। अधिकतर बसें बाईपास से निकल जाती है। उप डिपो के संचालन के बावजूद क्षेत्र के लोगों को कोई फायदा नहीं हो रहा है। परिवहन मंत्री को जानकारी दी गई कि विभाग के पास जमीन उपलब्ध है, जिस पर डिपो बनाया जाना चाहिए। डिपो बन जाने से पुरकाजी क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। परिवहन मंत्री ने इस बाबत प्रबंध निदेशक को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से परेशानी झेल रहे हैं लोग
पुरकाजी क्षेत्र से बाईपास बनने के बाद से लंबे रूट की बसें कसबे में अंदर नहीं पहुंचती। ऐसे में उप डिपो से भी कोई फायदा स्थानीय लोगों को नहीं मिल रहा है। विधायक का कहना है कि डिपो बन जाने के बाद यहां से बसों का नियमित संचालन होगा और स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed