फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mission Indradhanush: 1774 children vaccinated in two days

मिशन इंद्रधनुष: दो दिन में हुआ 1774 बच्चों का टीकाकरण

Thu, 09 Jan 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mission Indradhanush: 1774 children vaccinated in two days
मिशन इंद्रधनुष: दो दिन में हुआ 1774 बच्चों का टीकाकरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मिशन इंद्रधनुष-2 के तहत किए जा रहे टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में जिले में दो दिन में निर्धारित लक्ष्य 3836 के सापेक्ष 1774 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ शरण सिंह ने बताया कि अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य 3836 था, जिसके मुकाबले अभी तक 1744 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। जबकि निर्धारित 656 गर्भवती में से 319 महिलाओं का टीकाकरण किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से जुटी हुई है। इन्द्रधनुष अभियान में दो तरह के बच्चों को शामिल किया गया है। पहला लेफ्ट आउट यानी जिन बच्चों को एक भी टीका नहीं लगा है। दूसरा ड्राप आउट यानी ऐसे बच्चे जिन्होंने एक दो टीके लगवाने के बाद बीच में अन्य टीके नहीं लगवाए। उन्होंने बताया कि अभियान का तीसरा राउंड फरवरी व चौथा राउंड मार्च में चलाया जाएगा। बच्चों को डीपीटी, पोलियो, बीसीजी, पेंटा, एमआर, रोटा वायरस और टीडी के टीके लगाए जा रहे हैं। वहीं गर्भवती महिलाओं को टीडी का टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed