फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Missing teenager's body found, family ruckus

लापता किशोर का शव मिला, परिजनों का हंगामा

Wed, 05 Jan 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Missing teenager's body found, family ruckus
बुढ़ाना : मोहित की फाइल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
लापता किशोर का शव मिला, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। फुगाना के गांव सरनावली में 29 दिसंबर से लापता किशोर का शव काली नदी के पास मिला। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने हंगामा करते शव नहीं उठाने दिया। एसपी देहात ने पहुंच कर परिजनों को समझाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
सरनावली गांव निवासी सेवाराम का 13 वर्षीय बेटा मोहित 29 दिसंबर की शाम गांव के बाहर कोल्हू से पुराल लेने के लिए घर से गया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने फुगाना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार शाम किशोर का शव गांव के बाहर काली नदी किनारे मिला। लोगों ने शव देखा, तो किशोर के परिजनों को यह जानकारी दी। फुगाना पुलिस के साथ बुढ़ाना सीओ विनय गौतम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव उठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। उन्होंने हत्या करने कर शव फेंकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बाद में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्यारों को पकड़ने की मांग की। एसपी देहात ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तो परिजन मान गए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी देहात ने बताया कि किशोर के शरीर पर कोई खुली चोट दिखाई नहीं दी है। किशोर की हत्या का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गला दबाकर की हत्या
किशोर का शव मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे। किशोर के शरीर पर चोट का निशान न होना पुलिस द्वारा बताया गया। ग्रामीणों का मानना था कि मोहित की हत्या गला दबाकर की गई। हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed