फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Miscreants looted cash and jewelry from the car rider's family

Muzaffarnagar News: कार सवार परिवार से बदमाशों ने नकदी और जेवर लूटे

Wed, 16 Aug 2023 05:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted cash and jewelry from the car rider's family
दिल्ली निवासी परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर फुलत अंडरपास के निकट दिल्ली के परिवार से दो बदमाशों ने हजारों रुपये की नकदी सहित जेवर लूट लिए। दोनों बदमाश खेतों में घुसकर फरार हो गए।
दिल्ली के सोन बाजार नजफगढ़ निवासी नवीन शर्मा अपनी पत्नी कीर्ति शर्मा, बहन सीमा शर्मा, बहन की सास और एक बच्चे के साथ स्कॉर्पियो से हरिद्वार जा रहे थे। परिवार फुलत अंडरपास के निकट पहुंचा तो बच्चे को पेशाब कराने के लिए कार सड़क किनारे रोक ली। इसी दौरान पास के खेत में से दो बदमाश अपने हाथों में चाकू और तमंचे लेकर बाहर निकले और गोली मारने की धमकी देकर नवीन शर्मा से 25 हजार रुपये नकद, परिवार की महिलाओं से एक अंगूठी, दो कंगन और गले की एक चेन लूट ली। वारदात के बाद बदमाश पास के खेतों में घुसकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित नवीन शर्मा ने पुलिस को दी जानकारी दी। पुलिस ने काफी देर तक आसपास के खेतों में बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। सीओ बुढ़ाना हिमांशु गौरव ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित नवीन शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed