फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Misbehavior with two children in the Children's Improvement Home

बाल सुधार गृह में दो बच्चों से कुकर्म का आरोप

Thu, 26 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Misbehavior with two children in the Children's Improvement Home
बाल सुधार गृह में दो बच्चों से कुकर्म
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बाल सुधार गृह में रखे गए दो बच्चों ने उनके साथ रखे गए अपने से बड़ी उम्र के किशोरों पर कुकर्म का आरोप लगाया है। आरोप के बाद दोनों का जिला चिकित्सालय में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। बाल सुधार गृह में कुकर्म के आरोप से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा है।
शहर के आर्यपुरी में बाल सुधार गृह है। यहां पर रखे गए किशोरों की पढ़ाई के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने दो शिक्षक भी तैनात किए हुए हैं। सुधार के अन्य कार्यक्रम भी चल रहे हैं। यहां 35 किशोर और बच्चे हैं। बाल सुधार गृह में कुकर्म के आरोप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 12 से 13 साल के दो बच्चों ने 16-17 साल के कुछ किशोरों पर कुकर्म करने का आरोप लगाया है। दोनों पीड़ित बच्चों की 21 मई को जिला चिकित्सालय में डॉक्टरी कराई गई।
विज्ञापन

बाल सुधार गृह में बच्चों को सुधारने के लिए रखा जाता है। इस तरह की घटना ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बाल सुधार गृह के अधीक्षक आशाराम ने बताया कि अधिकारियों के सामने शिकायत आने के बाद दो बच्चों की पुलिस सुरक्षा में जिला चिकित्सालय में डॉक्टरी कराई गई है। अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। जबकि डीपीओ का कार्यभार देख रहे सतीश गौतम का कहना है कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। इस मामले में जिलाधिकारी सीबी सिंह ने बताया कि बच्चों का मेडिकल हो चुका है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जज ने किया बाल सुधार गृह का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिला जज चवन प्रकाश ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा और बच्चों से बात की। जिला बुधवार को आर्यपुरी स्थित बाल सुधार गृह पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। बालकों को दिए जाने वाले भोजन, पानी अन्य व्यवस्थाओं को परखा। बच्चों ने जिला जज के सामने अपनी समस्याएं रखीं। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलक्टर अशोक कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed