{"_id":"665271f167acf35a0801ab54","slug":"misbehavior-with-revenue-team-agency-owner-sent-to-jail-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-122948-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: राजस्व टीम से अभद्रता, एजेंसी मालिक को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: राजस्व टीम से अभद्रता, एजेंसी मालिक को जेल भेजा
विज्ञापन
जानसठ। तहसील की राजस्व वसूली टीम के साथ सीमेंट एजेंसी मालिक ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ अभद्रता की। पुलिस ने एजेंसी मालिक को गिरफ्तार कर शांतिभंग में जेल भेज दिया।
अमीन संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि तहसील के गांव अहरोड़ा निवासी सुभाष भड़ाना नया गांव फैजाबाद में सीमेंट एजेंसी चलाते हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में पंजाब नेशनल बैंक जानसठ से 5 लाख 9 हजार 195 रुपये, भारतीय स्टेट बैंक से 78 हजार 966 रुपय का ऋण लिया था। दोनों बैंकों ने एजेंसी मालिक के विरुद्ध 5 लाख 88 हजार 161 रुपये की आरसी काटकर तहसील में भेजी थी लेकिन पिछले तीन साल से एजेंसी मालिक ने रुपये जमा नहीं किए।
शनिवार को नायब तहसीलदार विपिन चौधरी उनके साथ अमीन अरविंद शर्मा, हसन इमाम, मनोहर लाल, अतुल कुमार एजेंसी मालिक से वसूली करने के लिए नयागांव फैजाबाद में स्थित एजेंसी पर पहुंचे। आरोप है कि एजेंसी मालिक ने तहसील की वसूली टीम के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एजेंसी मालिक को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।