फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Misbehavior with four-year-old innocent, condition deteriorated, refer

चार वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म, हालत बिगड़ी, रेफर

Fri, 24 Jul 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Misbehavior with four-year-old innocent, condition deteriorated, refer
देवबंद (सहारनपुर)। बेकरी में काम करने वाले किशोर ने चार वर्षीय बालक को बहाने से बुलाकर उसके साथ कुकर्म किया। बालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर नगर के एक मोहल्ले में स्थित बेकरी में काम करता है। शुक्रवार को वे बेकरी के करीब रहने वाले 4 वर्षीय बालक को बिस्कुट देने के बहाने बेकरी में ले गया और वहां उसके साथ कुकर्म किया। बालक के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने लगा। जिसे लोगों ने दबोच लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बालक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि बालक के परिजनों की और से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखी जाएगी।
विज्ञापन

करंट लगने से छत से गिरा युवक, घायल
देवबंद। नूनाबड़ी गांव में बिजली का करंट लगने से एक युवक झुलस गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
नूनाबड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय हुसैन छत पर खड़े होकर बिजली के पोल पर केबल डाल रहा था। इस दौरान उसे करंट का तेज झटका लगा। जिसमें वह झुलस गया। इतना ही नहीं करंट लगने के बाद हुसैन छत से नीचे गिर गया और घायल हो गया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed