फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minors driving vehicles on the streets of the city indiscriminately

शहर की सड़कों पर धड़ल्ले से वाहन दौड़ा रहे नाबालिग

Sat, 08 Aug 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Minors driving vehicles on the streets of the city indiscriminately
शहर की सड़कों पर धड़ल्ले से वाहन दौड़ा रहे नाबालिग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में यातायात व्यवस्था पूरी तरह लचर हो चुकी है, यहां हर कोई अपने हिसाब से वाहनों को दौड़ा रहा है। नाबालिग युवा इनमें सबसे आगे हैं, जिन्हें न तो हेलमेट की फिक्र है और न ही यातायात के नियमों की कोई चिंता। ट्रैफिक नियमों को न जानने वाले ये नाबालिग वाहन दौड़ाने के दौरान न केवल अपने लिए खतरा लेते हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी बड़ा खतरा उत्पन्न करते हैं। इसका कारण इन नाबालिग युवाओं द्वारा तेज रफ्तार के साथ बेतरतीब और ट्रिपल राइडिंग है। वहीं, अभिभावक भी हैं कि अपने लाड़लों को लेकर पूरी तरह बेपरवाह बने हुए हैं।
एक साल पूर्व हो चुकी है तीन किशोरों की मौत
मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में किशोर उम्र के लड़कों द्वारा यातायात नियमों को ताक पर रखकर तेज रफ्तार से बेतरतीब ड्राइविंग करना तीन परिवारों के लिए घातक हो चुका है। करीब एक साल पूर्व शहर के महावीर चौक पर एक स्कूटर पर तेज रफ्तार से ट्रिपल राइडिंग करते तीन किशोर सामने से आई रोडवेज बस से टकरा गए। हादसे में तीनों किशोरों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

स्कूलों में चलाया गया था जागरूकता अभियान
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर हुए हादसे में तीन किशोरों की मौत के बाद यातायात विभाग द्वारा स्कूलों में बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया था। उस समय स्कूल परिसर में वाहन लेकर आने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। यहां तक कि चेकिंग अभियान में पकड़े जाने पर उनके अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई थी। लेकिन अभियान कुछ ही दिन में दम तोड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ...
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि वाहन चेकिंग अभियान शहर क्षेत्र में लगातार चलाया जा रहा है। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर उनके खिलाफ भी अभिभावकों को मौके पर बुलाकर कार्रवाई की जाती है, जिसमें ओर तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed