फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister's appeal... get the meter installed, the bill will not come

मंत्री जी की अपील... लगवाएं मीटर, नहीं आएगा बिल

Wed, 25 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Minister's appeal... get the meter installed, the bill will not come
मुजफ्फरनगर : जानसठ के गांव मीरापुर दलपत में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री - फोटो : KHATAULI
मंत्री जी की अपील... लगवाएं मीटर, नहीं आएगा बिल
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि नलकूपों पर जो मीटर लगाए गए हैं, उनके किसानों से बिल नहीं वसूला जाएगा और उनको कोई नुकसान नहीं होगा। पहले की तरह ही बिजली के बिल आएंगे। सरकार ने ट्यूबवेलों के बिलों को आधा करने की घोषणा की है। मीटर लगाने का उद्देश्य मात्र बिजली की खपत चेक करना है, किसानों को डरने की आवश्यकता नहीं है।
मीरापुर दलपत में नवनिर्मित आईटीआई और राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सर्व जातीय तिसंग बावना मंच का 15वां स्थापना दिवस मनाया गया। किसान मजदूर सम्मेलन और किसान मेला में मुख्य अतिथि डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि हमेशा किसानों की बातों को सरकार तक पहुंचाया गया है। प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। पहले किसानों को फसलों के सही भाव नहीं मिलते थे, लेकिन जब से भाजपा की सरकार केंद्र में आई है, तब से किसानों को अच्छे भाव मिलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपराधों पर नियंत्रण किया है और विकास के कार्य किए हैं।
विज्ञापन

अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह और संचालन चौधरी नाहर सिंह और सिराजुद्दीन ने किया। पंचायत के आयोजक चौधरी उधम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह, भाजपा नेता राजू अहलावत, अमरपाल सिंह पूनिया, पूर्व प्रधान सादपुर विपिन काकरान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, सालारपुर के पूर्व प्रधान संजीव चौधरी, चौधरी जगपाल सिंह, रमेश चंद, अरविंद मंतोड़ी, चौधरी सत्येंद्र सिंह, पूर्व प्रधान विनोद चौधरी, मनु चौधरी, किरण पाल सिंह, राजपाल सिंह आर्य, रवीश कुमार, प्रवीण कुमार, चौधरी सेंसर पाल सिंह, रिहान त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को दी गई उपयोगी जानकारियां
किसान मजदूर पंचायत में कृषि मेला भी आयोजित किया गया। मेले के माध्यम से किसानों को पशुधन और कृषि से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई गई। कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम के वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों की उन्नत तकनीक और नए बीजों के बारे में बताया।

फूलों से सजी बग्गी पर सवार हुए बालियान
केंद्रीय राज्य मंत्री का गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। फूलों से सजी घोड़ी बग्गी पर राज्यमंत्री को बैठाया गया और ढोल नगाड़ों के साथ सभा स्थल तक ले जाया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने रागिनी से शमा बांधे रखा और लोगों को देर तक झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed