फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister of State reviewed the spread of corona infection in villages

राज्यमंत्री ने गांवों में फैले कोरोना संक्रमण की समीक्षा की

Mon, 31 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Minister of State reviewed the spread of corona infection in villages
राज्यमंत्री ने गांवों में फैले कोरोना संक्रमण की समीक्षा की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्र में मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्राम चांदपुर व भंडूरा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। कोरोना से बचाव हेतु सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

राज्यमंत्री कपिलदेव कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करते हुए जरूरतमंदों की सेवा को आगे आने का आह्वान किया। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता एवं दूरदृष्टि के परिणामस्वरूप केंद्र सरकार के ये सात वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे हैं। उनकी कुशल नेतृत्व शक्ति का ही परिणाम है कि हमारा देश वैश्विक महामारी कोविड-19 के विरुद्ध महायुद्ध में विजय की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने टीकाकरण अभियान की चर्चा करते हुए सभी पात्र ग्रामवासियों से टीका लगवाए जाने की अपील की तथा कोविड गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करने को कहा। उन्होंने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों सुनील चांदपुर, संगीत भंडूरा, प्रवीण सैनी तिगरी से गांवों में फैले कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, बबलू पाल, ओम सिंह, बंटी, नरेश प्रजापति, मोनू पाल, अरुण, निशांत कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed