फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mind is worship, mind is sunshine, mind is easy form

Muzaffarnagar News: मन ही पूजा मन ही धूप, मन ही सेऊं सहज स्वरूप

Sun, 05 Feb 2023 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
Mind is worship, mind is sunshine, mind is easy form
कुटबा गांव में रविदास जयंती पर निकाली गई झांकी
- देहात क्षेत्र में संत रविदास की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन

- संत के भजनों को गुनगुनाया, जगह-जगह किया गया अभिनंदन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली/बुढ़ाना/जानसठ। देहात क्षेत्र में संत रविदास की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान पुलिस के कड़े इंतजाम रहे। लोगों ने जगह-जगह यात्रा पर पुष्पवर्षा की। समिति के लोगों का अभिनंदन किया गया। संत का संदेश सुनाया कि किसी के प्रति बैर भाव नहीं है, कोई लालच या द्वेष नहीं है तो आपका मन ही भगवान का मंदिर, दीपक और धूप है। ऐसे पवित्र विचारों वाले मन में प्रभु सदैव निवास करते हैं।
छपार क्षेत्र के गांव छपार, दतियाना, रामपुर, सिसौना, महरायपुर, बसेड़ा, परेई, बरला में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष मास्टर सतीश कुमार आशू, पंकज कुमार, विजयपाल सिंह, राकेश,पदम सिंह, बिनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन

भोपा में रविदास मंदिर पर शनिवार रात भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। रविवार को शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने किया। महमूदपुर माजरा में भी शोभायात्रा का जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने किया। इस अवसर पर रामकुमार शर्मा, महावीर सिंह, सोनपाल सिंह,भूरा, राजेन्द्र, छोटा, विजय राठी, अरुण पाल, महमूदपुर माजरा निवासी अतर सिंह, राज सिंह,पूर्व प्रधान भोपा टीटू आदि उपस्थित रहे। मोरना, ककरौली ,भोकरहेड़ी में संत रविदास की जयंती मनाई गई। गांव बेहड़ा सादात में मंदिर के महंत सुक्कानंद महाराज ने बताया कि संत रविदास गंगा माता के सच्चे भक्त थे। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। आयोजक राजकुमार, व कार्यकर्ता सुंदर, दीपक कुमार, धर्मेंद्र सिंह, श्याम कुमार, वीरेंद्र कुमार,महक सिंह ,मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत शिरोमणि के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान
सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बहादरपुर,सिकरेडा, भिक्की, निराना में संत की जयंती मनाई गई। समाज सेवी इंजीनियर राकेश कुमार ने कहा कि भारत देश की पावन भूमि पर ऐसे कई महान पुरुषों ने जन्म लिया है, जिनका योगदान आज भी लोग भूले नहीं हैं, इन्हीं में से एक गुरु संत रविदास भी एक थे। इस मौके राकेश कुमार, प्रवेश पाल,नाहर सिंह लेखी, प्रवीण दास मौजूद रहे।

तितावी में मुस्लिम समाज के लोगों ने किया स्वागत
तितावी। गांव अमीरनगर और बुड़ीना खुर्द में शोभायात्रा पर मुस्लिम समाज के लोगों ने भी पुष्पवर्षा की। कमेटी के सदस्य ओपिन, अमित भंडारी, निरंजन, मोनू, आशु, मंगल, सुखपाल, सत्यदेव, किरण पाल, पीयूष, अमन कुमार, कमलेश, विरजेश, मांगी, अंगूरी, पापिन्द्र, चमेली, सोनू कुमार, अनुज कुमार, विजय कुमार, उत्तम कुमार, पीतम सिंह, उपदेश कुमार, सचिन कुमार और रवि कुमार मौजूद रहे।


पुरकाजी में निकली सुंदर झांकियां
पुरकाजी क्षेत्र के गांव भोजाहेड़ी के रविदास मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया। मोहल्ला उत्तरी चमारान के रविदास मंदिर और दक्षिणी चमारान के मुमताज पुरा में स्थित रविदास मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण खुल्लर ने किया। शोभायात्राओं का मेहंदी रजा व बशारत खान के आवास पर पुष्प वर्षा के स्वागत किया गया। शोभायात्रा में डॉ संदीप वर्मा, लताफत खान, निसार सभासद, जावेद बाबर, भानु शर्मा, डॉ ओपी गौतम, केपी सिंह, सुशील वर्मा, रकम मौर्य बाबू राम मौजूद रहे।

कुटबा गांव में रविदास जयंती पर निकाली गई झांकी

कुटबा गांव में रविदास जयंती पर निकाली गई झांकी

कुटबा गांव में रविदास जयंती पर निकाली गई झांकी

कुटबा गांव में रविदास जयंती पर निकाली गई झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed