फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Millions spent, yet the condition of the toilet is pathetic

लाखों खर्च के बाद भी शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं

Fri, 15 Jan 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Millions spent, yet the condition of the toilet is pathetic
खतौली में बने सार्वजनिक शौचालयों की हालत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
लाखों खर्च, फिर भी शौचालय की हालत दयनीय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। कस्बे में नगर पालिका की ओर से अलग-अलग स्थानों पर लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों की हालत दयनीय है। उनकी रखरखाव के लिए कोई भी सफाई कर्मी नहीं लगाया गया है।
कस्बे में कुंद कुंद विहार, मिठठूलाल, लाल मोहम्मद, इस्लामनगर, दुर्गापुरी, लाल मोहम्मद भावनी नगर, शिवपुरी, देवीदास पश्चिमी, नगरपालिका सहित नौ स्थानों पर लाखों रुपये खर्च कर सार्वजनिक शौचालय बनाए गए थे। कई स्थानों पर पांच अस्थाई शौचालय रखे गए थे, जिन्हें शिकायतों के बाद हटा दिया गया है। इन सभी शौचालयों की हालत सही नहीं है। इनमें पानी की सुविधा नहीं है। इनके अंदर गंदगी का अंबार है। मार्केट के दुकानदारों सहित आने जाने वाले राहगीरों को इनका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

क्या कहती है जनता
- नगर में पीकेट स्कूल के बाहर बनाए गए शौचालय को लेकर जब वहां दुकानदारों से बात की गई तो दुकानदार राकेश का कहना था कि शौचालय में कोई रखरखाव नहीं है। दरवाजे टूटे हुए हैं, पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ठेली संचालक अमन सिंहह का कहना है कि शौचालयों की हालत खस्ता हाल है, इन शौचालयों के पास जिनकी दुकानें है, वह दुकानदार परेशान हैं। सार्वजनिक शौचालय होने के बाद भी दिशा शौच के लिए घर जाना पड़ता है। पालिका द्वारा बनाए गए शौचालयों की सफाई नहीं होती।
- रोडवेज के सामने बने शौचालयों के बारे में ट्रांसपोर्टर जुल्फकार का कहना है कि सार्वजनिक शौचालयों की हालत ठीक नहीं है। गंदगी के कारण उसमें जाना भी दूभर है। पालिका को इनका रखरखाव करना चाहिए।
- टैक्टर मिस्त्री भोपाल सिंह का कहना है कि इस प्रकार शौचालयों की अनदेखी करना सरकारी रुपये की बर्बादी है। जब इन्हें जनता की सुविधा के लिए बनाया गया है, तो पालिका को सुविधा भी उपलब्ध करानी चाहिए।

क्या कहते हैं अधिकारी
नगरपालिका चेयरपर्सन बिलकिस बेगम का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण रखरखाव नहीं हो पा रहा है। जल्द ही इनकी साफ सफाई के लिए दो सफाई कर्मचारी अलग से नियुक्त करने की योजना बनाई जा रही है।

खतौली में बने सार्वजनिक शौचालय बने थूकदान।

खतौली में बने सार्वजनिक शौचालय बने थूकदान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर व अन्दर फैली गंदगी।

खतौली में बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर व अन्दर फैली गंदगी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed