फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Millions grabbed scholarship

फर्जी एडमिशन दिखाकर लाखों की छात्रवृत्ति हड़पी 

Thu, 23 Feb 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 23 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Millions grabbed scholarship
छात्रवृत्ति घोटाला
छपार के मुजफ्फरनगर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी में सैकड़ों छात्रों के फर्जी प्रवेश दर्शाकर लाखों रुपये की छात्रवृत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट में धांधली पाए जाने पर संस्था के चेयरमैन और पंजाब नेशनल बैंक खुड्डा के मैनेजर सहित तीन लोगों के विरुद्ध थाने में धोखाधड़ी एवं अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


रुड़की रोड स्थित मुजफ्फरनगर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अनुसूचित जाति, पिछड़ी एवं अल्पसंख्यक जाति के 186 छात्रों के फर्जी प्रवेश दिखाकर लगभग 65 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। फर्जीवाड़ा उस समय सामने आया, जब शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़कली निवासी गोविन्द सिंह ने डीएम को एक प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि उसने बीएड का इंट्रेंस दिया था। 21 जून 2016 को सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन


वह काउंसलिंग के लिए मेरठ गया तो उसे पता चला कि उसका दाखिला एमबीए पाठ्यक्रम में मुजफ्फरनगर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में दर्शाया गया है। जबकि उसने यहां प्रवेश लिया ही नहीं और न ही पंजाब नेशनल बैंक खुड्डा में खाता खुलवाकर छात्रवृत्ति प्राप्त की। डीएम डीके सिंह ने मामले को संगीन मानते हुए प्रारम्भिक जांच एसडीएम सदर को सौंप दी। उन्होंने तहसीलदार सदर से जांच कराई तो संस्था के डायरेक्टर, हैड क्लर्क और बैंक प्रबन्धक की मिलीभगत से छात्रवृत्ति की धनराशि हड़प कर सरकार को क्षति पहुंचाने का मामला पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अन्य छात्रों के नाम पर भी फर्जीवाड़े की संभावना व्यक्त करते हुए संस्था, पंजाब नेशनल बैंक खुड्डा और नई मंडी शाखा के छात्रवृत्ति खातों की जांच कराने की संस्तुति डीएम से की गई। वर्ष 20013-14 और 14-15 में अध्यनरत रहे छात्रों के संबंध में गहनता से जांच किए जाने के लिए तीन सदस्यों की जांच समिति का गठन किया गया, इसमें डिप्टी कलक्टर, जिला समाज कल्याण अधिकारी और वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय जिला विधालय निरीक्षक को नामित किया गया।


आरोपी जांच समिति के सामने अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाए। जांच समिति ने पाया कि फर्जी तरीके से लाभ उठाने के लिए प्राप्त की गई धनराशि का गबन किया गया। छपार थाना प्रभारी केके शर्मा ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी बीपी पांडेय की ओर से संस्था के चेयरमैन पटेलनगर निवासी सुभाष जैन, डायरेक्टर सचिन कुमार और पंजाब नेशनल बैंक खुड्डा के मैनेजर एके अरोड़ा के विरुद्ध धारा 420, 467, 468 व 471 संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed