फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Miles lockout

भाकियू करेगी तितावी मिल की तालाबंदी   

Thu, 04 Aug 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 04 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Miles lockout
मिल गेट पर पंचायत करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
शुगर मिल तितावी पर किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू की  पंचायत एसएलएस पब्लिक स्कूल धौलरा में हुई। तितावी क्षेत्र के आसपास के गांवों के गन्ना किसानों ने भाग लिया। पंचायत  में भाकियू मंडलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि  केंद्र और यूपी की सरकार किसान विरोधी साबित हो चुकी है।  
विज्ञापन


इस समय किसान की दुर्दशा सबसे खराब हो चुकी है। जनपद का कोई मिल नहीं है, जिस पर किसानों का इतना रुपया बकाया हो। धीरज ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि किसानों का 20 अगस्त तक भुगतान नहीं होता है तो भाकियू और यहां का किसान तितावी शुगर मिल की बिजली, पानी और मिल गेट को पूर्ण रूप से बंद कर देंगे। जिसके बाद पानीपत खटीमा राजमार्ग पर भी टेंट लगाकर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशासन की कोई भी बात तभी सुनी जाएगी जब किसानों का भुगतान अधिकारी लेकर आएंगे। इसके अलावा किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि आगामी 2016-17 सत्र में किसान तितावी मिल को गन्ना नहीं देंगे। भाकियू  अन्य मिलों के तौल केंद्र लगवाकर किसानों का गन्ना दूसरी मिल को देंगे, अगर  इसमें भी प्रशासन कोई अड़चन डालेगा तो उससे भी निबटा जाएगा। पंचायत में मुख्य रूप से रणवीर, ओमपाल, सुभाष, राकेश, भगत सिंह, विकास सैनी, विनोद, मुकेश आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊन चीनी मिल के गेट पर कुर्की का नोटिस चस्पा  
गन्ना भुगतान के मामले में ऊन की सुपीरियर फूड ग्रेन्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस ने न्यायालय की अनुमति पर कुर्की का नोटिस चस्पा कराया है। पुलिस की कार्यवाही से मिल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। 

मिल द्वारा किसानों का समय पर गन्ना भुगतान न करने पर डीएम के आदेश पर ऊन गन्ना समिति के सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने गत 14 अप्रैल को मिल के अध्यासी राणा वीर प्रताप, प्रबंधक निदेशक राणा इन्द्र प्रताप तथा यूनिट हेड जीएस खेरा के खिलाफ 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


मिल प्रबंधन द्वारा अभी तक किसानों का भुगतान नहीं किया गया है। न ही पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई कर पायी है। पुलिस ने न्यायालय से अनुमति मिलने पर कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस मिल गेट पर चस्पा कर दिया है। इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि अगर मिल प्रबंधन ने जल्द भुगतान नहीं किया तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed