फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mid-day meal money will go to parents' account

अभिभावकों के खाते में जाएगा मिड डे मील का पैसा

Mon, 01 Jun 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal money will go to parents' account
अभिभावकों के खाते में जाएगा मिड-डे मील का पैसा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन और ग्रीष्म कालीन अवकाश में छात्र-छात्राओं को मिड-डे मील का लाभ दिया जाएगा। कनवर्जन कास्ट की राशि अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी और खाद्यान्न राशन डीलर से मिलेगा। जिले के एक लाख 44 हजार छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की खाते की डिटेल भेजने के लिए शिक्षकों को स्कूल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन ने परिषदीय स्कूलों में पड़ने वाले छात्र-छात्राओं को लॉकडाउन और ग्रीष्मकालीन अवकाश का मिड-डे मील का राशन एवं कनवर्जन कास्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 24 मार्च से 30 जून तक रविवार एवं अन्य अवकाश को छोड़कर 76 दिन होते हैं। प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को 31 मार्च तक 4.48 रुपये तथा एक अप्रैल से 4.97 रुपये प्रतिदिन की दर से 374 रुपये, उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को 31 मार्च तक 6.71 रुपये तथा एक अप्रैल से 7.45 रुपये प्रतिदिन की दर से 561 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि उनके अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। साथ ही प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए 100 ग्राम प्रतिदिन की दर से 7.60 किलोग्राम तथा उच्च प्राथमिक के लिए 150 ग्राम की दर से 11.40 किलोग्राम खाद्यान्न राशन डीलर के माध्यम से दिया जाएगा। बैंक खाते में धनराशि भेजने के लिए सभी अभिभावकों के बैंक एकाउंट डिटेल मांगी गई है। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को विद्यालय पहुंचकर खाता डिटेल जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में लगभग 1.44 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन सभी की डिटेल जुटाकर खाद्यान्न एवं कनवर्जन कास्ट दी जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
शिक्षकों को छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खाता नंबर लेने के निर्देश दिए गए हैं। वह एक सूची बनाकर तैयार करेंगे जिसके हिसाब से अभिभावकों के बैंक खाते में धनराशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राम सागरपति त्रिपाठी, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed