{"_id":"60e9e96e8ebc3ebf2258a0c9","slug":"message-of-population-control-given-through-painting-muzaffarnagar-news-mrt5467791119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग के जरिए दिया जनसंख्या नियंत्रण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटिंग के जरिए दिया जनसंख्या नियंत्रण का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंटिंग के जरिए दिया जनसंख्या नियंत्रण का संदेश
मोरना। गंगा पब्लिक स्कूल मोरना में नेहरू युवा केंद्र द्वारा विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस की पूर्व संध्या पर पेंटिंग, पोस्टर व नारा लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया गया।
नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक हरि प्रकाश ने कहा कि यूएन का अनुमान है कि पूरी दुनिया की आबादी 2023 तक आठ अरब और 2046 तक 10 अरब को पार कर देगी। 1950 में विश्व की जनसंख्या 250 करोड़ के लगभग थी। 1970 में 440 करोड़ और 2000 में यह बढ़कर 611 करोड़ पार कर गई। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के आंकड़ों के अनुसार 2020 में दुनिया की आबादी करीब 7.7 अरब के पार हो गई है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल के संयोजन में प्रेरणा वर्मा, अनुष्का, प्रियांशी, वर्षा, दीक्षा, ईशा, स्वीटी उपाध्याय आदि ने जन-जन में फैलाएं एक विचार छोटा परिवार-सुखी परिवार, जनसंख्या पर रोक लगाओ-विकास की धार बढ़ाओ, हिंदू मुस्लिम, सिख, ईसाई-छोटे परिवार में सबकी भलाई, जब जनसंख्या पर लगाम होगा, पूरे विश्व मे भारत का नाम होगा आदि नारों के लेखन द्वारा व पोस्टर के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया।