मेधावी छात्र: सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे, अमर उजाला ने भी किया सम्मानित, दिए प्रशस्ति पत्र और मेडल
UP News : मुजफ्फरनगर में मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। इस दौरान मेधावियों के चेहरे सम्मान पाकर खिल उठे। वहीं, अमर उजाला ने भी मेधावियों को सम्मानित किया। अमर उजाला ने भी मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और उपयोगी किताबें देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला स्तरीय मेधावी सम्मान समारोह में प्रशासन ने यूपी बोर्ड के 21 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार ने मेधावियों का सम्मान किया है। युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मेधावी देश का भविष्य है।
मुजफ्फरनगर में जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अमर उजाला ने भी मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और उपयोगी किताबें देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ संदीप भागिया ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: शाम साढ़े चार बजे तक 822 यूनिट हुआ रक्तदान, लोगों में दिखा खूब उत्साह
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। हाईस्कूल के 11 और इंटरमीडिएट के 10 मेधावियों को 21 हजार रुपये का चेक, मेडल, प्रशस्ति पत्र और टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कभी भी असफलता से नहीं घबराना चाहिए। युवा लगातार मेहनत करें और जिले का नाम नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएं। संचालन जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी की प्रधानाचार्या कंचन प्रभा शुक्ला ने किया।
इस मौके पर रूपेन्द्र सैनी, अचिन्त मित्तल, ललित मोहन गुप्ता, प्रमोद, संदीप कौशिक, परविन्द्र दहिया, अनिल कुमार शास्त्री, भारत, अभिषेक चौधरी, अनुतोष, अजय कुमार, सुशील कुमार वर्मा, आशुतोष सिंह, अविनाश और सीमा गोयल मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें: Meerut: पांच माह में 400 से अधिक घटनाओं में खर्च हुआ 42 लाख 16 हजार 300 लीटर जल
इन मेधावियों का किया गया सम्मान
समारोह में हाईस्कूल की अविका कौशिक, आयुषी सिंह, अर्जुन जांगिड, समीर अली, यश सैनी, शौर्य शर्मा, ईशा, अवनी सिंहवाल, वरूणा, लक्ष्य रस्तोगी और अग्रिमा गुप्ता को सम्मानित किया गया। इंटर के छात्र शिवम पाल, अमन पाल, संदीप पाल, कामनी चौहान, अक्षय कुमार, आकाश वैदवान, रोहित कुमार, विथिका गोयल, यशी धीमान और अरुण को शिक्षा विभाग और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया।