{"_id":"60bbc71e8ebc3e8de15b22be","slug":"meritorious-students-disappointed-due-to-cancellation-of-examinations-muzaffarnagar-news-mrt541455497","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षाओं के रद्द होने से मेधावी मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षाओं के रद्द होने से मेधावी मायूस
विज्ञापन
परीक्षाओं के रद्द होने से मेधावी मायूस
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा सीबीएसई व यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षाएं रद्द कर दी गई है। सरकार के इस निर्णय से मेधावी छात्र-छात्राओं में मायूसी है। अन्य विद्यार्थियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। स्कूल संचालकों का मानना है कि सरकार ने सोच समझकर और त्रिस्तरीय चुनाव से प्रेरणा लेकर यह निर्णय लिया है।
सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है। सरकार ने त्रिस्तरीय चुनाव से सबक लेकर यह फैसला लिया है। हालांकि मेधावी विद्यार्थियों के लिए यह फैसला सही नही है। - रिया गर्ग, डायरेक्टर, मेपल्स एकेडमी बुढ़ाना।
सरकार के फैसले से 90 प्रतिशत विद्यार्थी खुश हैं। देश की स्थिति व परिस्थिति को देखते हुए सरकार का निर्णय सही है। - राजकांता मलिक, प्रबंधक व प्रधानाचार्या, बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज, सठेड़ी-बिटावदा।
विज्ञापन
- सरकार का यह निर्णय गलत है। बच्चों की सही पॉवर निकलकर नहीं आ सकेगी। परीक्षाएं न होने से बच्चों की योग्यता पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। रेखा त्यागी, प्रधानाचार्या, डीएवी पब्लिक स्कूल, बुढ़ाना।
- कोरोना काल में सरकार द्वारा लिया गया फैसला सही है। हालांकि मेधावी विद्यार्थियों को सरकार के इस फैसले से मायूसी है। सरकार द्वारा लिया गया निर्णय बच्चों के हित में है। - डॉ. अरुणा त्यागी, प्रधानाचार्या, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बुढ़ाना।
- सरकार का निर्णय गलत है। वे रात-दिन तैयारी मे जुटे रहे। अच्छे अंक आने के बदले अब सभी विद्यार्थियों की तरह प्रमोट से पास होना पड़ेगा। - नेहा छात्रा, मेपल्स एकेड़मी, बुढ़ाना।
- रात-दिन मेहनत करने के बाद भी उन्हें अपनी मेहनत का फल नहीं प्राप्त हो सकेगा। इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना महत्व रखता है। - आयूषी चौधरी छात्रा, बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज, सठेड़ी-बिटावदा।
- मेधावी विद्यार्थी सरकार के निर्णय से मायूस हैं। उन्हें उनकी मेहनत का फल नही मिल सकेगा। इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने की इच्छा पर विराम लग गया। - दीपांशी मित्तल छात्रा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बुढ़ाना।
मेहनत से अच्छे अंक प्राप्त करने की इच्छा समाप्त हो गई। सरकार के इस फैसले से मेधावी विद्यार्थियों को नुकसान होगा। सरकार ने सबके हित में फैसला लिया है। - श्रेया छात्रा, डीएवी पब्लिक स्कूल, बुढ़ाना।