फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mercury 39.1 degrees, hot winds scorched

पारा 39.1 डिग्री, गरम हवाओं ने झुलसाया

Sat, 09 Apr 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mercury 39.1 degrees, hot winds scorched
भीषण गर्मी से बचाव के लिए मुहं को कपडें से लपेटकर जाता सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मौसम के गर्म मिजाज ने मुश्किलें खड़ी करनी शुरू कर दी है। पारा चढ़कर 39.1 डिग्री पर पहुंच गया। गरम हवाओं ने लोगों को खूब झुलसाया। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। अप्रैल के शुरूआत में ही मौसम का गरम मिजाज मुश्किलें खड़ी करने लगा है। पिछले पांच दिन में पारा दो डिग्री बढ़ गया है, जबकि हवा की रफ्तार भी तेज हुई है। शुक्रवार को पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे गर्मी बढ़ी है। दोपहर के समय करीब सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली हवा ने लोगों को खूब झुलसाया। दोपहर एक से चार बजे तक बाजारों में आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन

इस तरह चढ़ता चला गया पारा
तिथि तापमान
08 अप्रैल 39.1 डिग्री
07 अप्रैल 38.7 डिग्री
06 अप्रैल 37.8 डिग्री
05 अप्रैल 36.2 डिग्री
04 अप्रैल 37.2 डिग्री
लू से बचकर रहें, पानी की कमी न हाने दें
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि लू से बचकर रहें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना जरूरी है। गर्मी से बचने के लिए धूप में काला चश्मा पहनकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed