फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MEMU passenger train will not run on Delhi-Saharanpur route till February 28

Muzaffarnagar News: दिल्ली-सहारनपुर रूट पर 28 फरवरी तक नहीं चलेगी मेमू पैसेंजर ट्रेन

Sat, 30 Nov 2024 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
MEMU passenger train will not run on Delhi-Saharanpur route till February 28
मुजफ्फरनगर। कोहरे का प्रभाव ट्रेनों के संचालन पर दिखाई देने लगा है। रेल मंत्रालय ने एक दिसबर (आज) से 28 फरवरी तक दिल्ली-सहानपुर मार्ग पर चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन को रदद कर दिया है। इस अवधि के बाद ही अब इस ट्रेन का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन


अब से पहले हर साल दिल्ली से जालंधर आने जाने वाली सुपर ट्रेन को कोहरे के मददेनजर दिसंबर से फरवरी माह तक रदद कर दिया जाता था। इस बार दैनिक यात्री संघ मुजफ्फरनगर ने रेल मंत्री, डीआरएम से मिलकर इस ट्रेन को रदद न करते हुए दिल्ली से जालंधर तक चलाने की मांग की थी, जिसे मान लिया गया था। सहारनपुर से चलकर सुबह पांच बजकर बीस मिनट पर मुजफ्फरनगर व शाम को वापसी में दिल्ली से सहारनपुर जाने के लिए पौने आठ बजे मुजफ्फरनगर पहुंचने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन को इस बार रदद किया गया है। यह ट्रेन आज से 28 फरवरी तक नहीं चलेगी। इस ट्रेन में सुबह शाम हजारों यात्री रोजाना गांव देहात से आना-जाना करते थे। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण इस ट्रेन को रदद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed