फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Members of Border Guardian Workers and TS

सभासद ने पालिका कर्मी और टीएस से की मारपीट

Thu, 17 Jan 2019 12:09 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Thu, 17 Jan 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Members of Border Guardian Workers and TS
बैठक के दौरान विधायक और चेयरपर्सन में होती नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका परिषद में बुधवार को एक के बाद एक घटना हुई। छात्र नेताओं और सभासदों के बीच मारपीट का मामला निपटा भी नहीं था कि एक सभासद ने कर अधीक्षक और लिपिक से मारपीट कर दी। आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कार्यालयों में ताले जड़ दिए। आरोपी के खिलाफ तहरीर देने के बाद हड़ताल की चेतावनी दी गई है।  
विज्ञापन


नगर पालिका में पालिका की बोर्ड की बैठक के बाद सभासदों और छात्र नेताओं में मारपीट की घटना हुई। बुधवार दोपहर को दो बजे के बाद वार्ड 20 के सभासद पवन टैक्स से संबंधित किसी काम से पालिका में पहुंचे। कर अधीक्षक (टीएस) आरडी पोरवाल का आरोप है कि सभासद ने अकारण ही लिपिक पूरन सिंह एवं तुषार के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


विरोध करने पर उससे भी गालीगलौज एवं मारपीट की। घटना को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने काम बंद कर कार्यालयों में ताले डाल दिए। बाद में कर्मचारी शहर कोतवाली पहुंचे और आरोपी सभासद के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। पालिका सभासद पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज        
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका कर्मचारियों और कर अधीक्षक से मारपीट के मामले में आरोपी सभासद पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कर निर्धारण लिपिक अरुण कुमार, कर अधीक्षक आरडी पोरवाल की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि पवन कुमार ने कैश, कंप्यूटर और जरूरी अभिलेखों को उठाकर फेंक दिया। गिनती में 540 रुपये कम मिले। आरोप है कि लिपिक पूरन सिंह से सभासद ने सवा तीन लाख रुपये भी मांगे। नहीं देने पर मारपीट और गालीगलौज की। 

वह नगर पालिका से घर आ गईं थी। अब पता लगा है। दोनों पक्षों से बात की जाएगी। जो भी उचित होगा, कार्रवाई की जाएगी - अंजू अग्रवाल, चेयरपर्सन नगर पालिका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed