फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mehtab, carrying a reward of one lakh rupees, killed, inspector and constable injured

Muzaffarnagar News: एक लाख का इनामी महताब ढेर, दरोगा और सिपाही घायल

Sat, 04 Oct 2025 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 04 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Mehtab, carrying a reward of one lakh rupees, killed, inspector and constable injured
बुढ़ाना क्षेत्र के परासौली में मुठभेड़ के बाद मौके पर पुलिस : स्रोत पुलिस
सबहेड...
विज्ञापन


बुढ़ाना में सराफा कारोबारी से की थी कुछ माह पहले लूट. मौके से भागे साथी बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी

बुढ़ाना। परासौली नहर पटरी पर पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी महताब ढेर हो गया। मुठभेड़ में चौकी प्रभारी दरोगा ललित कसाना व सिपाही अलीम घायल हो गए। मौके के भागे महताब के साथी बदमाश को रात में कांबिंग शुरू की गई। मारे गए बदमाश ने कुछ दिनों पहले ही बुढ़ाना में सराफ से लूट की थी।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात के समय बुढ़ाना थाने की पुलिस नहर की पटरी पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की और बाइक को दौड़ा दिया। पीछा करते हुए पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। जवाबी फायरिंग में बदमाश महताब गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके से भागे साथी दूसरे बदमाश को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


आरोपी बदमाश ने कुछ दिन पहले ही बुढ़ाना में सराफा व्यापारी से लूट की थी। इस मामले में वह वांछित था। उसपर एक लाख का इनाम घोषित था। पुलिस दूसरे बदमाश की तलाश में जुटी है। मुठभेड़ में गढ़ी सखावत चौकी प्रभारी दरोगा ललित कसाना व सिपाही अलीम घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सहारनपुर व मेरठ मंडल में हिस्ट्रीशीटर महताब का था आतंक
मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर महताब का सहारनपुर व मेरठ मंडल में आतंक था। उसके खिलाफ आठ साल में अपहरण, लूट, डकैती व हत्या तथा जानलेवा हमला के डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

उसने 2017 में फिरौती के लिए अपहरण किया था फिर 2023 में मेरठ में बंधक बनाकर डकैती डाली। इसी वर्ष में थानाभवन में डकैती, रतनपुरी में डकैती,सहारनपुर के देवबंद में दो डकैती, देवबंद में ही जानलेवा व लूट की घटना की थी, जिस कारण उस पर देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाया था। आरोपी केे खिलाफ थानाभवन पुलिस ने 2024 में गैंगस्टर एक्ट लगाया था। 2025 में शामली कोतवाली में जानलेवा व आयुध अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज हुए थे। एसएसपी ने बताया कि 14 सितंबर को पोते के साथ जा रहे बुढ़ाना निवासी सराफा व्यापारी नेमचंद को खेत में बंधक बनाकर लूटपाट की थी। दो बदमाश पहले जेल भेजे जा चुके है। लूट के इस मामले में महताब पर एक लाख का इनाम था।

महताब के मारे जाने की सूचना पाकर एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली है।

बुढ़ाना क्षेत्र के परासौली में मुठभेड़ के बाद मौके पर पुलिस : स्रोत पुलिस

बुढ़ाना क्षेत्र के परासौली में मुठभेड़ के बाद मौके पर पुलिस : स्रोत पुलिस

बुढ़ाना क्षेत्र के परासौली में मुठभेड़ के बाद मौके पर पुलिस : स्रोत पुलिस

बुढ़ाना क्षेत्र के परासौली में मुठभेड़ के बाद मौके पर पुलिस : स्रोत पुलिस

बुढ़ाना क्षेत्र के परासौली में मुठभेड़ के बाद मौके पर पुलिस : स्रोत पुलिस

बुढ़ाना क्षेत्र के परासौली में मुठभेड़ के बाद मौके पर पुलिस : स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed