फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerut police 24-hour ultimatum

मेरठ पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम 

Fri, 15 Jul 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 15 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Meerut police 24-hour ultimatum
बसपा के कार्यक्रम में शामिल होने आए नसीमुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : अमर उजाला
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिमी यूपी प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आरिफ जौला के अपहरण मामले में मेरठ पुलिस को 24 घंटे का समय दिया गया है, 12 घंटे बीत चुके हैं। अगर बसपा प्रत्याशी की सकुशल बरामदगी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


शहर में रोडवेज स्टैंड के नजदीक बसपा प्रत्याशी राकेश शर्मा के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि बसपा प्रत्याशी आरिफ जौला का अपहरण बड़ी घटना है। पार्टी उनकी सलामती और सकुशल वापसी चाहती है। इसके लिए मेरठ डीआईजी से वार्ता हुई है। पुलिस को 24 घंटे का वक्त दिया गया है।
विज्ञापन


12 घंटे बीत चुके हैं। यदि आरिफ सकुशल वापसी नहीं हुई तो बहनजी के निर्देश पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सिद्दीकी ने कहा कि बसपा सरकार में अपराधी जेलों में होते थे। सूबे में माफियाराज चल रहा है। पुलिस और अन्य भर्तियों में सपा सरकार ने मनमर्जी से नौकरियों की रेवड़ियां अपने चहेते को बांट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस डूबता जहाज है। राजबब्बर को प्रदेश अध्यक्ष बना देने से कुछ नहीं होने वाला है। स्वामी प्रसाद मौर्य और आरके चौधरी पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का कचरा था, जो अब साफ हो गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा नंबर वन पार्टी होगी। सपा और भाजपा के बीच दूसरे नंबर की लड़ाई है। शहर सीट के प्रत्याशी राकेश शर्मा ने कहा कि युवा कार्यकर्ता बसपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।


इस दौरान पूर्व सांसद राजपाल सैनी, विधायक अनिल कुमार, मौलाना जमील, एमएलसी सुरेश कश्यप, अमरीश त्यागी, जिलाध्यक्ष कमल गौतम, मंडल कोआर्डिनेटर नरेश गौतम, जियाउरहमान, रामनिवास पाल, प्रेमचंद गौतम, बुद्ध सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed