फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerut-Pauri highway turned into potholes

गड्ढों में तब्दील हुआ मेरठ-पौड़ी राजमार्ग

Thu, 28 Oct 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Meerut-Pauri highway turned into potholes
गड्ढों में तब्दील हुआ मेरठ-पौड़ी राजमार्ग
विज्ञापन

रामराज (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग रामराज क्षेत्र में जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है। राजमार्ग पर गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर, देवल और जीवनपुरी के पास बने गहरे गड्ढों को पीडब्लूडी विभाग द्वारा कुछ दिन पहले पेचवर्क कर भरा गया था, जो चंद दिन में ही फिर से उखड़ गए हैं। इसके चलते राजमार्ग पर प्रतिदिन जाम की स्थिति रहने लगी है।
मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर लंबे समय से सड़क में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इन गहरे गड्ढों के चलते राजमार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायतों पर पीडब्लूडी विभाग द्वारा करीब डेढ़ माह पूर्व राजमार्ग को गड्ढा मुक्त करने के लिए पेचवर्क करते हुए गहरे गड्ढों को भरा गया था, लेकिन चंद दिनों में ही ये सड़क फिर से उखड़कर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते राजमार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है, वहीं सड़क हादसे होने की भी आशंका उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

राजमार्ग स्थित गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर में मंगलवार को सड़क पर बने गहरे गड्ढ़े में पहिया गिरने से ट्रक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया था, जिससे कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं, गांव जीवनपुरी व देवल के पास भी आए दिन हादसे होने के साथ ही जाम भी लगने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर निवासी एडवोकेट धीर सिंह का कहना है कि गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर में काफी दिन से सड़क के बीचोंबीच गड्ढा बना हुआ है, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन अफसर ध्यान नहीं दे रहे। वहीं, गांव जीवनपुरी निवासी आशीष शर्मा का कहना है कि दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव जीवनपुरी के निकट सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं। जिस कारण यहां आए दिन जाम लगने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed