फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur election Result: SP and RLD candidates were seen together before victory and defeat

Meerapur chunav Result: हार-जीत अपनी जगह, बातचीत अपनी जगह, मतगणना स्थल पर साथ नजर आईं सपा-रालोद प्रत्याशी

Sat, 23 Nov 2024 12:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 23 Nov 2024 12:17 PM IST
सार

Mirapur By Election Result: मीरापुर के उपचुनाव में अब से कुछ घंटे बाद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। अब तक के परिणाम के अनुसार रालोद ने सपा को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि हार जीत से पहले दोनों दलों की प्रत्याशी साथ दिखाई दीं।

विज्ञापन
Meerapur election Result: SP and RLD candidates were seen together before victory and defeat
एकसाथ दिखीं सपा व रालोद प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरापुर के उपचुनाव की आज मतगणना जारी है। कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। 57.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। आज हार-जीत का फैसला हो जाएगा। सपा और रालोद प्रत्याशी सुबह सात बजे ही मतगणना स्थल पर पहुंच गई थीं। यहां मिथलेश पाल ने जहां अमर उजाला से अपने अनुभव बांटे, वहीं सुम्बुल राना ने भी पत्रकारों से बातचीत की। इस दाैरान दोनों दलों की महिला प्रत्याशी एकसाथ पोज देती नजर आईं।

विज्ञापन


यहां जानें पल पल का अपडेट:  Meerapur Election Result Live: नाै चरण की गिनती पूरी, RLD 19 हजार वोटों से आगे, सपा पिछड़ी, BSP चाैथे नंबर पर

विज्ञापन

मुस्लिम बहुत मतों की गिनती शुरू होते ही खिले सपा समर्थकों के चेहरे
अभी तक रालोद ने सपा को पछाड़ा हुआ है। नन्हेड़ा से जैसे ही वोटों की गिनती शुरू हुई तो रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। सपा दूसरे नंबर पर रही तो वहीं आसपा को प्रदर्शन संतोषजनक दिखाई दिया जबकि बसपा चाैथे नंबर पर खिसकी दिखाई दी। 

सातवें चरण के बाद मुस्लिम बहुल गांवों की मतगणना शुरू होते ही सपा समर्थकों के चेहरे पर खुशी की लहर दाैड़ गई। यहां सपा प्रत्याशी ने पहले बार अधिक वोट हासिल करने में कामयाबी हासिल की हैं। हालांकि अभी रालोद की बढ़त बरकरार है।

नगला बुजुर्ग और सीकरी में सपा को अधिक मत प्राप्त हुए हैं। आसपा और बसपा की बात करें तो यहां बसपा के मुकाबले आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी जाहिद हुसैन बढ़त बनाए हुए हैं। इसी बीच मतगणना स्थल पर सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना और रालाेद प्रत्याशी मिथलेश पाल एक साथ पोज देती नजर आईं।

यह भी पढ़ें: Meerapur Election Result: जहां SO ने तानी थी पिस्टल, वहां रालोद ने भरी रफ्तार, सपा की धीमी चाल, जानें ताजा हाल
 

पर्ची के माध्यम से होगी बूथ संख्या 112 की गिनती
मीरापुर विधानसभा के बूथ संख्या 112 की गिनती पर्ची के माध्यम से होगी। तकनीकी कारणों से ईवीएम के मत काउंट नहीं हो पाए हैं। बूथ बेहड़ा सादात गांव का है। नाैवे चरण की गिनती तक रालोद की प्रत्याशी मिथलेश पाल को 3952 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 2925 मत प्राप्त हुए। बसपा के शाह नजर को 166 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 1122 मत प्राप्त हुए हैं। फिलहाल 19308 वोटों से रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल आगे चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed