{"_id":"6742d82a0b596be76e05a41e","slug":"meerapur-by-election-woman-mla-again-in-the-district-after-15-years-know-what-the-candidates-said-who-lost-2024-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर उपचुनाव: 15 साल बाद जिले में फिर महिला विधायक, जानें चुनाव हारने पर क्या बोले उम्मीदवार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर उपचुनाव: 15 साल बाद जिले में फिर महिला विधायक, जानें चुनाव हारने पर क्या बोले उम्मीदवार...
Sun, 24 Nov 2024 01:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 24 Nov 2024 01:09 PM IST
सार
किसी प्रत्याशी ने कहा कि चुनाव में हार से निराश नहीं है, फिर लड़ेंगे। तो किसी ने कहा कि पुलिस ने वोटरों को वोट डालने से रोका।
विज्ञापन
जीत का प्रमाणपत्र लेतीं मिथलेश पाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में 15 साल बाद कोई महिला विधायक बनी है। इससे पहले साल 2009 में मिथलेश पाल ही मोरना से विधायक चुनी गई थीं। उनके बाद वर्तमान में वंदन वर्मा एमएलसी हैं। इस बीच चरथावल और खतौली से महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नसीब नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
जाहिद हुसैन।
- फोटो : अमर उजाला
हार से निराश नहीं, फिर लड़ेंगे : हुसैन
आसपा प्रत्याशी जाहिद हुसैन ने कहा कि वह हार से निराश नहीं हैं, फिर चुनाव लड़ा जाएगा। जनता ने उन्हें समर्थन और सम्मान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुम्बुल राना।
- फोटो : अमर उजाला
मीरापुर में रोके गए मतदाता : सुम्बुल
सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना ने कहा कि मतदान के दौरान मतदाता रोके गए थे। मतदाताओं ने उनका नैतिक रूप से समर्थन किया है। हार से निराश नहीं हैं।
शाहनजर।
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं थी : शाहनजर
बसपा प्रत्याशी शाह नजर का कहना है कि ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं थी। जिस तरह समर्थन मिल रहा था, उस तरह वोट नहीं मिले।
अरशद राना
- फोटो : अमर उजाला