Meerapur By Election: ककराैली में सपा की जनसभा, उड़ान नहीं भर सका अखिलेश का हेलीकाॅप्टर, अब 18 को रोड शो
मुजफ्फरनगर जनपद में आज सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज जनसभा में नहीं पहुंच सके।
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की आज ककरौली में जनसभा में पहुंचने समर्थकों को मायूस लाैटना पड़ा। अखिलेश यादव को यहां जनसभा को संबोधित करने पहुंचना था लेकिन उनका हेलीकाॅप्टर एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सका। अब सपा मुखिया 18 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। सपा नेताओं ने जनसभा में दिनभर जनसभा स्थल पर जुटे रहे।
महत्वपूर्ण मानी जा रही थी जनसभा, नहीं पहुंच सके अखिलेश
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की आज सुबह 11 बजे से जनसभा होनी थी। इसके लिए गांव में ही हेलीपैड बनाया गया । सपा नेताओं को सुनने के लिए सुबह से ही जनसभा में लोग पहुंचने लगे।
सांसद हरेंद्र मलिक भी ककरौली पहुंचे। उपचुनाव के लिए सपा की रैली को महत्वपूर्ण माना जा रहा था। वहीं एन वक्त पर अखिलेश यादव का हेलीकाॅप्टर एयरपोर्ट से नहीं उड़ सका। ऐसे में वह जनसभा में नहीं पहुंच पाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.