{"_id":"6742d4c196c723371209505e","slug":"meerapur-by-election-if-you-divide-you-will-be-cut-and-wherever-sp-is-seen-the-daughter-got-scared-2024-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मीरापुर उपचुनाव: बटेंगे तो कटेंगे और जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई... पर लामबंद हो गए वोटर, खूब चले नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरापुर उपचुनाव: बटेंगे तो कटेंगे और जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई... पर लामबंद हो गए वोटर, खूब चले नारे
Sun, 24 Nov 2024 12:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 24 Nov 2024 12:55 PM IST
सार
पूरे उपचुनाव के दौरान इन नारों की गूंज सुनाई देती रही। इसी कारण वोटर एकजुट हो गए और मिथलेश पाल की जीत में निर्णायक साबित हुए।
विज्ञापन
परिणाम आने के बाद मिथलेश पाल के साथ दिखीं सुम्बुल राना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपचुनाव में भाजपा के मंच पर बटेंगे तो कटेंगे... की गूंज पर मतदाता लामबंद होते नजर आए। मिथलेश पाल की नामांकन सभा से लेकर चुनाव प्रचार में भी यह नारा सुनाई दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोरना में यह भी कहा था कि जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई।
विज्ञापन
उपचुनाव के प्रचार में नारों ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा। इनमें बटेंगे को कटेंगे...लोगों की जबान पर चढ़ा और भाजपा-रालोद के पक्ष में माहौल बनाने में भी कामयाबी मिली। मोरना में सीएम ने कहा था कि 2012 से 17 के बीच नारा चलता था, जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई...। आज मैं कह सकता हूं, जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। सीएम के भाषण और नारों से सियासी माहौल खूब गरमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में मुजफ्फरनगर दंगे और सपा प्रत्याशी का जिक्र भी छेड़ा। बोले कि दंगे के दौरान हथियारों का जखीरा मिला था, उस जखीरे को हम तबाह करने वाले हैं। साथ ही यह भी कहा कि उस बारूद के ढेर में पानी हैंडपंप का पड़ेगा। सपा प्रत्याशी को दंगों का सरगना भी बताया था। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने मीरापुर के प्रचार में कहा कि पीडीए का फुल फॉर्म पर्सनल डेवलपमेंट ऑफ एरा-गैरा है। इससे उन्होंने सपा के पीडीए फार्मूले पर निशाना साधा था। चुनाव में इस बयान ने भी सुर्खियां बटोरी।