फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meenakshi Swaroop and Lovely Sharma took no deuces

Muzaffarnagar News: मीनाक्षी स्वरूप और लवली शर्मा ने लिए नो ड्यूज

Wed, 12 Apr 2023 07:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 07:47 PM IST
विज्ञापन
Meenakshi Swaroop and Lovely Sharma took no deuces
नगरपालिका में कई-कई साल का बकाया भी हो रहा जमा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सपा की संभावित प्रत्याशी लवली शर्मा और भाजपा नेता गौरव स्वरूप की पत्नी मीनाक्षी स्वरूप सहित 252 ने पालिका से नो ड्यूज सर्टिफिकेट लिए हैं। पालिका में नो ड्यूज को लेकर दिनभर भीड़ रही। नगर पंचायतों में भी नो-डयूज लेने वालों की भीड़ रही।
निकाय चुनाव लडऩे के लिए नगर पालिका का नो ड्यूज सर्टिफिकेट जरूरी है। इस कारण दो दिन से पालिका में नो-ड्यूज पाने के लिए लोगों की लाइन लगी है। सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस के सभी संभावित प्रत्याशी अपना नो ड्यूज बनवा रहे हैं। पालिका में दो दिन में 252 को नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी हो चुके हैं। भाजपा से संभावित प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप ने अपना नो ड्यूज बनवा लिया है।
विज्ञापन

इसी के साथ सपा नेता राकेश शर्मा की पत्नी लवली शर्मा भी अपना नो ड्यूज ले चुकी है। नो ड्यूज को लेकर पालिका में सुबह से ही भीड़ रही। चुनाव लड़ने के लिए अध्यक्ष और सभासद के भावी प्रत्याशी पालिका का कई-कई साल का बकाया जमा करा रहे हैं। पालिका को भी गृहकर और जलकर जमा होने से एक करोड़ के राजस्व के जमा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed