फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Medical facilities will be available in hospitals from ten to four in the morning

अस्पतालों में सुबह दस से चार बजे तक चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी

Thu, 16 Sep 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Medical facilities will be available in hospitals from ten to four in the morning
अस्पतालों में सुबह दस से चार बजे तक चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को घर के आसपास एक ही स्थान पर जांच व उपचार की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से अब 19 सितंबर से हर रविवार मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह दस बजे से सायं चार बजे तक हर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा।
जनपद के सभी नौ ब्लॉक की सीएचसी-पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य मेले के दौरान आधारभूत पैथोलॉजिकल जांच के अलावा रैपिड डायग्नोस्टिक किट से जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी। जांच के बाद गंभीर रोगियों को समुचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में रेफर किया जाएगा और उन्हें जरूरत के अनुसार निशुल्क राजकीय एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शासन से मिले निर्देशों के मुताबिक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों को शनिवार को और फार्मासिस्ट को शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश मिल सकेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अपने स्तर से अन्य स्टाफ के साप्ताहिक अवकाश की प्रतिपूर्ति शुक्रवार और शनिवार को कर सकेंगे। स्वास्थ्य मेले में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मेले के प्रवेश द्वार पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केवल मॉस्क पहने व्यक्तियों को स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला स्थल पर पृथक कोविड हेल्प डेस्क स्थापित होगी
मेला स्थल पर एक पृथक कोविड हेल्प डेस्क भी स्थापित होगी। हैंड सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। आरोग्य मेले के दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान (गोल्डन) कार्ड बनवाने की सुविधा प्रदान की जाएगी और साथ ही रोस्टर के आधार स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी के लिए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों और ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर की ड्यूटी लगाई जाएगी। आरोग्य स्वास्थ्य मेला के दौरान आयुष विभाग और आईएमए से समन्यवय कर निजी चिकित्सकों की भी सेवाएं ली जाएंगी।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed